फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP Mahakumbh in bhopal included in world book of records, Shivraj Singh Chauhan got certificate

भाजपा का कार्यकर्ता महाकुंभ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल, शिवराज सिंह चौहान ने लिया प्रमाणपत्र

Wed, 26 Sep 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Wed, 26 Sep 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahakumbh in bhopal included in world book of records, Shivraj Singh Chauhan got certificate
भोपाल में आयोजित भाजपा का कार्यकर्ता महाकुंभ
ब्रिटेन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने भोपाल के जंबूरी मैदान में मंगलवार को आयोजित किए गए भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को विश्व रिकॉर्ड से नवाजा है। इसका प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने लिया। हालांकि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इसे फ्लॉप शो करार दिया।
विज्ञापन


इन मापदंडों से तय हुआ रिकार्ड

इस रिकॉर्ड के लिए वर्ल्ड बुक की 15 टीमों ने अलग-अलग मापदंडों पर सम्मेलन का सर्वेक्षण किया। भोजन व्यवस्था, पार्किंग, पांच हेलीपैड, एक लाख स्क्वायर फीट क्षेत्र में प्रदर्शनी आदि जैसे मापदंडों को टीमों ने जांचा और परखा।
विज्ञापन


वहीं कमलनाथ ने कहा कि भाजपा ने दावा किया था कि यह दुनिया का सबसे बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन होगा और इसमें 65 हजार से ज्यादा बूथों से 10 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आने के बावजूद कार्यकर्ताओं का आंकड़ा लगभग डेढ़ से दो लाख तक ही पहुंच पाया। इसका मतलब है कि भाजपा ने इस सम्मेलन में जितने कार्यकर्ताओं के आना का दावा किया था, उसके आधे भी कार्यक्रम स्थल नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ ने तंज कसते हुए कहा कि पूरा कार्यकर्ता महाकुंभ 'कांग्रेस कोसो' सम्मेलन बन कर रहा गया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिर्फ कांग्रेस को कोसने का ही काम किया।

जीत के लिए अमित शाह का नुस्खा

अमित शाह ने देशभर में 300 लोकसभा सीटें और मध्य प्रदेश में 200 विधानसभा सीटें जीतने का नुस्खा बताया :

- हर बूथ और राज्य तक पहुंचना पार्टी का लक्ष्य है। अभी देश में 70 फीसदी भू-भाग पर भाजपा है। इसे 2019 के लोकसभा चुनाव में सबसे ऊंचे स्तर तक ले जाना है। बूथ जीतने से ही यह संभव होगा।


- भाजपा के 11 करोड़ सदस्य हैं। अगर ये ठान लें तो सबकुछ संभव है। 12 अक्टूबर को राजमाता सिंधिया जन्म शताब्दी वर्ष है। सभी कार्यकर्ता इसे मुहिम की तरह लें।

- कमजोर बूथ पर भी इतनी ताकत लगा दें कि कम से कम 50 फीसदी वोट हमारे हों। बूथ जीत जाएंगे तो चुनाव जीत जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed