फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP leader kailash vijayvargiya claims china may be disturb in 2024 election to remove pm modiclaims china may be disturb in 2024 election to remove pm modi

खुलासा: कैलाश विजयवर्गीय का चीन पर बड़ा आरोप, अगामी लोकसभा चुनाव में मोदी को हटाने के लिए कर सकता है कोई खेल

Thu, 27 May 2021 03:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 27 May 2021 03:40 PM IST
सार

17वीं लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने चीन पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में चीन पीएंम मोदी को हटाने के लिए कोई साजिश रच सकता है। 

विज्ञापन
BJP leader kailash vijayvargiya claims china may be disturb in 2024 election to remove pm modiclaims china may be disturb in 2024 election to remove pm modi
कैलाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने चीन पर बड़ा आरोप लगाया है। विजयवर्गीय ने दावा किया है कि 2024 लोकसभा चुनाव में चीन भारत के साथ गड़बड़ी कर सकता है।  इंदौर स्थित अपने निवास पर मीडिया से कोरोना सहित अन्य मुद्दों पर बात करते हुए विजयवर्गीय ने बताया कि चीन ने पहले ट्रंप को चुनाव हरवाने में मदद कर हटाया, दूसरा उसकी नजर अब  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है। वह चाहता है कि अगामी चुनाव में मोदी किसी भी सूरत में ना आए। 

विज्ञापन


विजयवर्गीय ने कहा कि एशियाई देशों में सिर्फ भारत इस संकट से जूझ रहा है। चीन ने पहले वायरस फैलाया और अब उसकी नजर सरकार गिराने पर है। एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि चीन चाहता है कि अगली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में नहीं आए। 
विज्ञापन


चीन की वजह से ट्रंप की हुई हार
विजयवर्गीय ने बताया कि चीन की दखल अंदाजी से अमेरिका में ट्रप की हार हुई। क्योंकि ट्रप कोरोना को लेकर लगातार चीन को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। अब उसकी नजर भारत पर है, जहां पहली बार उसे भारत की जमीन से वापस लौटना पड़ा है। पीएम मोदी की विदेश नीति की सफलता के चलते आज कई देश भारत के समर्थन में उतर आए हैं, इससे चीन बौखलाया हुआ है और आशंका है कि अगामी आम चुनाव में वह कुछ गड़बड़ी कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फाउची ने कोरोना को प्राकृतिक नहीं बताया
गौरतलब है कि पिछले दिनों अमेरिकी विशेषज्ञ फाउची ने कोरोना वायरस को प्राकृतिक मानने से इनकार कर दिया था। फाउची ने कहा था कि वह कोरोना को प्राकृतिक नहीं मानते, यह कृत्रिम तौर से फैलाया गया है। फाउची ने भी इसके लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया था। फाउची ने बताया कि चीन में इस वायरस पर परीक्षण किया जा रहा था।  बता दें कि कोरोना से भारत में अभी तक 2.71 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed