फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP Kailash vijaywargiya compare priyanka gandhi vadra to Salman khan and Kareena kapoor

विवाद के बाद विजयवर्गीय की सफाई, कहा- 'नेता नहीं बॉलीवुड कलाकार के लिए कही चॉकलेटी चेहरे वाली बात'

Sun, 27 Jan 2019 03:57 AM IST
अर्पना दुबे भाषा, इंदौर
भाषा, इंदौर Published by: अर्पना दुबे Updated Sun, 27 Jan 2019 03:57 AM IST
विज्ञापन
BJP Kailash vijaywargiya compare priyanka gandhi vadra to Salman khan and Kareena kapoor
कैलाश विजयवर्गीय ने प्रियंका गांधी की करीना से की तुलना

कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को अपने चॉकलेटी चेहरे वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मैं मीडिया के दोस्तों से कहना चाहूंगा कि अगर कोई बयान आता है तो उसकी जांच भी कर लेनी चाहिए। मैंने चॉकलेटी चेहरे की बात किसी नेता के लिए नहीं बल्कि बॉलीवुड कलाकारों के लिए कही थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


विजयवर्गीय ने कहा था कि कभी कोई कांग्रेस नेता मांग करता है कि करीना कपूर को भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़वाया जाए, तो कभी इंदौर से चुनावी उम्मीदवारी को लेकर सलमान खान के नाम पर चर्चा की जाती है। इसी तरह, प्रियंका को कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में ले आया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि अगले लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारने के लिए कांग्रेस के पास मजबूत नेता नहीं हैं,  इसलिए वह ऐसे चॉकलेटी चेहरों के माध्यम से चुनाव लड़ना चाहती है। पूर्वी उत्तरप्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव के रूप में राजनीतिक मुख्यधारा में प्रियंका के प्रवेश को लेकर विजयवर्गीय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठाया। 


भाजपा महासचिव ने कहा कि अगर कांग्रेस में राहुल के नेतृत्व के प्रति आत्मविश्वास होता, तो प्रियंका को सक्रिय राजनीति में नहीं लाया जाता। 

खजाने में पैसे नहीं, किसानों का ऋण कैसे होगा माफ 

विजयवर्गीय ने अपने गृहराज्य मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किसानों को भरमाने के लिये कृषि ऋण माफी का नाटक कर रही है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार पहले हमें यह बताये कि क्या उसके खजाने में 40,000 करोड़ रुपये हैं, जिनके जरिये वह किसानों का कर्ज माफ करने की नौटंकी कर रही है।

विजयवर्गीय ने एक सवाल पर कहा कि अगर कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार ने शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की कोई भी गरीब हितैषी योजना बंद करने की कोशिश की, तो भाजपा नेता ईंट से ईंट बजा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed