फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP Guna MLA PL Shakya controversial statement on western culture

बीजेपी विधायक का बयान, ब्यॉयफ्रेंड बनाना बंद कर दें लड़कियां, रुक जाएंगे उन पर अत्याचार

Sun, 25 Mar 2018 02:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Updated Sun, 25 Mar 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
BJP Guna MLA PL Shakya controversial statement on western culture
पीएल शाक्य, गुना विधायक, बीजेपी - फोटो : ANI

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायक पन्नालाल शाक्य के बयान पर विवाद हो गया है। गुना स्थित एक पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विवादित बयान दे दिया। महिला सुरक्षा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश में चार बार महिलाओं की पूजा होती है। हम कैसे मान लें कि महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आंकड़े तो कुछ भी बताते हैं। 

विज्ञापन


इसी क्रम में शाक्य ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता से दूर रहने की जरूरत है। लड़कियों पर इसलिए अत्याचार होते हैं क्योंकि वह ब्यॉयफ्रेंड बनाती हैं। अगर वह ब्यॉयफ्रेंड बनाना छोड़ देंगी तो लड़कियों पर अत्याचार होने बंद हो जाएंगे। शाक्य ने कहा कि न तो लड़कियों को ब्यॉयफ्रेंड बनाना चाहिए और न ही लड़कियों को गर्लफ्रेंड बनानी चाहिए।   
विज्ञापन

 



यह पहली बार नहीं है कि पन्नालाल ने किसी बयान पर विवाद हो गया है। इससे पहले भी वह अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में आ चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन्होंने इसे विदेशी परंपरा करार दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में नवरात्र का पर्व महिलाओं के सम्मान के लिए मनाया जाता है। इसकी जरूरत नहीं है। वहीं इससे पहले शाक्य इटली में अनुष्का-विराट की शादी के आयोजन पर भी सवाल उठा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed