{"_id":"65f17dc78d4c084dcf01f45e","slug":"bike-riding-miscreants-looted-rs-5-lakh-from-a-private-company-employee-in-katni-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: निजी कंपनी के कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे पांच लाख, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: निजी कंपनी के कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे पांच लाख, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
Wed, 13 Mar 2024 03:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:49 PM IST
सार
लूट की इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी समाने आया है, जिसमें बाइक सवार 2 बदमाश दिनदहाड़े कर्मचारी से बैग छीनते दिखाई दे रहे है। कोतवाली टीआई आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर चलती बाइक से लूट का मामला सामने आया है। लूट की यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के चांडक चौक के पास हुई। जहां, भारतीय स्टेट बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर आ रहे मातेश्वरी लाइम स्टोन कंपनी के कर्मचारी सुरेंद्र कुमार दुबे के गले में लटका रुपये से भरा बैग बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिया और मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कराई और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
विज्ञापन
पीड़ित सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह कमल कुमार बागड़िया की मातेश्वरी लाइम स्टोन कंपनी के लिए पांच लाख रुपये निकालने एसबीआई ब्रांच आया था। पन्ना मोड़ स्थित ऑफिस जाते समय चांडक चौक पर बाइक सवार बदमाश उससे बैग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
लूट की इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बाइक सवार दो बदमाश दिनदहाड़े कर्मचारी से बैग छीनते दिखाई दे रहे हैं। कोतवाली टीआई आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
