फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Weather report: Hill station Pachmarhi is coldest during the day, cold in Umaria at night.

Weather report: हिल स्टेशन पचमढ़ी दिन में सबसे ठंडा, रात उमरिया में सर्द

Sat, 16 Dec 2023 09:26 PM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल Published by: नितिन तिवारी Updated Sat, 16 Dec 2023 09:26 PM IST
सार

उत्तरी मध्यप्रदेश में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है। मौसम पूरी तरह से खुला रहेगा। आसमान में धूप निकली रहेगी।

विज्ञापन
Weather report: Hill station Pachmarhi is coldest during the day, cold in Umaria at night.
हिल स्टेशन पचमढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी इन दिनों प्रदेश में सबसे ठंडा बना हुआ है। यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा। हालांकि रात विंध्य क्षेत्र के उमरिया में सबसे ठंडी रही यहां रात में न्यूनतम पारा 7.2 डिग्री सेंटीग्रेट पर पहुंच गया। इसके साथ ही रीवा में भी रात सर्द रही। यहां भी पारा लुढ़क कर 7.6 पर पहुंच गया।  
विज्ञापन


वहीं राजधानी भोपाल में दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। यहां दिन का अधिमतम तापमान  28.4 डिग्री सेंटीग्रेट रहा। जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। रात में न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की वृद्धि हुई। न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेंटीग्रेट रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान खंडवा में 29.1 डिग्री सेंटीग्रेट नोट किया गया।
विज्ञापन


 प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। आसमान में धूप खिली रही। कई स्थान पर सुबह कोहरे के चलते विजिवल्टी कम रही। इसके साथ ही अल सुबह ओस भी देखी गई। आगे मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार छतरपुर टीकमगढ़ दतिया निवाड़ी और ग्वालियर जिले में हल्का कोहरा छाने का अनुमान है। इसके साथ ही उत्तरी मध्यप्रदेश में धीरे धीरे तापमान दो से तीन डिग्री नीचे आ सकता है। जिससे यहां ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed