फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Weather: Light rain may continue throughout the month of October, rain occurred in many districts including In

Weather: पूरे अक्टूबर माह जारी रह सकता है हल्की बारिश का दौर, इंदौर समेत कई जिलों में हुई बारिश, ठंड भी शुरू

Wed, 23 Oct 2024 08:49 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 23 Oct 2024 08:49 PM IST
सार

मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है, इसके बाद भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश का दौर जारी है। बारिश होने के चलते तापमान में भी गिरावट हो रही है। 25 अक्टूबर से एक और सिस्टम एक्टिव होगा। इधर ठंड भी असर दिखाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Weather: Light rain may continue throughout the month of October, rain occurred in many districts including In
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद जहां एक तरफ लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से पिछले 8 दिन से राज्य के दक्षिणी हिस्से में बारिश का दौर जारी है। वहीं ठंड भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पचमढ़ी में सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। यहां न्यूनतम 14.4 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी भोपाल में रात का तापमान 20 सेल्सियस से नीचे आ गया है। बुधवार को इंदौर समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी में एक्टिव है। जिसका असर 25 अक्टूबर से देखने को मिल सकता है। खासकर पूर्वी हिस्से के जिलों में गरज-चमक और बादल की स्थिति बन सकती है। इस प्रकार पूरे अक्टूबर में प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


बारिश से किसानों के फसल को नुकसान 
मौसम विशेषज्ञों की माने तो प्रदेश के कुछ हिस्सों में अचानक हो रही बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है। किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। ऐसा साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव होने के चलते हो रहा है। प्रदेश के पचमढ़ी में तापमान 14.4 डिग्री पहुंच गया है। जिससे अधिक ठंड का अहसास होने लगा है। मध्यप्रदेश के लगभग सभी जिलों में हल्की ठंड की शुरूआत हो चुकी है। देरा रात और अल्प सुबह ठंड का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम जानकारों के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो  सकती है। विभाग के अनुसार इंदौर, बड़वानी, खंडवा जिलों में पिछले 24 घंटे में बारिश हुई है। आगे भी हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है।भोपाल,विदिशा, ग्वालियर, रायसेन, विंध्य और महाकौशल में धूप खिलेगी। वही रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर        अधिकतम      न्यूनतम 
भोपाल       32.8            19.5
ग्वालियर     33.3            18.9
इंदौर         31.8            19.4
पचमंढ़ी      27.4            14.4
जबलपुर     32.6            18.4
   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed