{"_id":"672e138031ebf96f5f00d238","slug":"vd-sharma-criticizes-congress-claims-restoration-of-article-370-aims-to-undermine-peace-and-development-in-ja-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: वीडी शर्मा बोले-कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में अमन-चैन नहीं, बल्कि अराजकता फैलाना चाहती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: वीडी शर्मा बोले-कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में अमन-चैन नहीं, बल्कि अराजकता फैलाना चाहती है
Fri, 08 Nov 2024 07:05 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 08 Nov 2024 07:05 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर में 370 की बहाली के प्रस्ताव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा राष्ट्र और दलित विरोधीहै। 370 की बहाली से युवाओं और घाटी के विकास को रोका जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा।
- फोटो : VDSharmaBJPMP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और खजुराहो के सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में शांति की बजाय आतंकवाद और उपद्रव को बढ़ावा देना चाहती है। शर्मा का आरोप है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस की उमर अब्दुल्ला सरकार और कांग्रेस का एजेंडा राष्ट्र विरोधी और दलित विरोधी है और वे घाटी को एक बार फिर 90 के दशक के अराजक दौर में धकेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास की लहर आई , जिसमें पर्यटन, रोजगार और विदेशी निवेश में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का बजट 17 प्रतिशत बढ़ा है, पत्थरबाजी की घटनाएं पूरी तरह खत्म हो चुकी हैं, और आतंकवाद की घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आई है।
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस इस विकास को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और अपने राष्ट्र विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए 370 की बहाली का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणा-पत्र का समर्थन कर आरक्षण खत्म करने का भी समर्थन किया था, जिससे यह साबित होता है कि कांग्रेस का एजेंडा हमेशा दलित और राष्ट्र विरोधी रहा है। राहुल गांधी विदेशों में भी आरक्षण को खत्म करने की बात कर चुके हैं, यही उनका असली चेहरा है। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का यह राष्ट्र विरोधी एजेंडा है, शेख अब्दुल्ला से लेकर उमर अब्दुल्ला तक ब्लैकमेल की राजनीति करते हैं।
शर्मा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि यह पार्टी असली विकास और राष्ट्र निर्माण की बजाए तिरंगे का अपमान और अराजकता फैलाने का काम करती है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह युवाओं को रोजगार नहीं बल्कि पत्थरबाज और उपद्रवी बनाना चाहती है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जम्मू-कश्मीर को फिर से 90 के दशक की स्थिति में ले जाना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता उनके इस प्रयास को कभी सफल नहीं होने देगी।