फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Uncontrollable car hit policemen, one ASI, two head constables injured, accident near Santji's cottage

Bhopal: बेकाबू कार ने पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, एक ASI, दो प्रधान आरक्षक घायल, संतजी की कुटिया के पास हादसा

Wed, 26 Apr 2023 09:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 26 Apr 2023 09:39 AM IST
सार

बैरागढ़ थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक एएसआई और दो प्रधान आरक्षक घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Uncontrollable car hit policemen, one ASI, two head constables injured, accident near Santji's cottage
अस्पताल में भर्ती पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया है। बैरागढ़ थाने के एएसआई दयाराम, प्रधान आरक्षक रतिराम और राम सिंह संतजी की कुटिया के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान रात करीब नौ बजे एक सफेद रंग की तेज रफ्तार लग्जरी कार पुलिसकर्मियों को टक्कर मारते हुए एक दीवार से जा टकराई। बताया जा रहा है कि बेकाबू कार एक महिला को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पुलिसकर्मियों पर चढ़ी है। हादसे में बैरागढ़ थाने के एएसआई दयाराम, प्रधान आरक्षक राम सिंह और रतिराम घायल हुए हैं। प्रधान आरक्षक राम सिंह का एक पैर फैक्टर हो गया है, उनके सीने में भी गंभीर चोट लगी है। हादसे के बाद कार में सवार चारों युवक फरार हो गए हैं। वे किराये से कार लेकर कहीं जा रहे थे। जबकि मौके पर कार छोड़कर फरार हो रहे चालक को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। आरोपी चालक की पहचान 22 वर्षीय मनोज कोरी पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी पहुंचे अस्पताल
हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा और अन्य पुलिस अधिकारी किशनानी अस्पताल पहुंचे। तीनों घायल पुलिसकर्मियों को यहीं भर्ती कराया गया है। पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा भी रात में अस्पताल पहुंचकर पुलिसकर्मियों से मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed