{"_id":"60848e898ebc3ecfc9189f15","slug":"two-muslim-men-have-been-cremating-hindu-covid-victims-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : अपनों ने छोड़ा साथ तो दानिश और सद्दाम ने किया हिंदू शवों का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : अपनों ने छोड़ा साथ तो दानिश और सद्दाम ने किया हिंदू शवों का अंतिम संस्कार
Sun, 25 Apr 2021 03:03 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 25 Apr 2021 03:03 AM IST
सार
- दानिश और सद्दाम ने अब तक 60 हिंदू शवों का अंतिम संस्कार किया है
विज्ञापन
शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते... (file photo)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा आसमान छू रहा है। हालात इस कदर बेकाबू हैं कि शवों को जलाने लिए श्मशान घाट के बाहर लंबी लंबी कतारें लगी हैं। कई परिजन तो कोरोना के डर के कारण अपनो का अंतिम संस्कार करने से डर रहे हैं। वहीं भोपाल के रहने वाले दो युवक कोरोना के साये के बीच इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
इन युवकों का नाम दानिश और सद्दाम है। दोनों ने अब तक 60 हिंदू शवों का अंतिम संस्कार किया है। खास बात यह कि दानिश और सद्दाम उन शवों का अंतिम संस्कार करते हैं, जिनके परिजन कोरोना वायरस के डर से शमशान घाट पर नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
खबरों की माने तो दानिश और सद्दाम दिन-रात काम कर शवों के अंतिम संस्कार कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे भी लोग जो शव को छुने से मना कर देते हैं, तो श्मशान घाट वाले हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार करते हैं। उनका कहना है कि यह हमारा काम है हम धर्म नहीं देखते और ऐसा काम आगे भी करते रहेंगे।
विज्ञापन
वहीं बता दें, कि इस वक्त रमजान का पाक महीना चल रहा है। दानिश और सद्दाम रोजा भी रखते हैं। वाकई, ऐसे बुरे समय में भाईचारे की यह सकारात्मक खबर है।
