फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Two big demonstrations in the capital Bhopal on Teachers' Day, guest teachers backed down showing sympathy to

Bhopal: शिक्षक दिवस पर राजधानी भोपाल में दो बड़े प्रदर्शन,अतिथि शिक्षक CM के प्रति संवेदना दिखाते हुए पीछे हटे

Wed, 04 Sep 2024 03:57 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 04 Sep 2024 03:57 PM IST
सार

शिक्षक दिवस पर भोपाल में दो बड़े प्रदर्शन होने जा रहे हैं। शिक्षक भर्ती 2018 के उम्मीदवार भर्ती पूर्ण कराने की मांग को लेकर पदर्शन करेंगे, वहीं  प्रदेश की भर्तियों से जुड़ी कई मांगों को लेकर बेरोजगार सेना सड़कों पर उतरेगी।

विज्ञापन
Two big demonstrations in the capital Bhopal on Teachers' Day, guest teachers backed down showing sympathy to
चयनित शिक्षकों का पूर्व में किया गया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षक दिवस 5 सितंबर को जहां स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे अच्छे शिक्षकों को राष्ट्रीय और राज्य लेवल पुरस्कार दिया जाएगा वहीं राजधानी भोपाल में चयनित शिक्षक अपने नियुक्ति के लिए प्रदर्शन करते नजर आएंगे। दरअसल शिक्षक दिवस को भोपाल में दो बड़े प्रदर्शन होने जा रहे हैं। जबकि एक प्रदर्शन स्थगित हो चुका है। शिक्षक भर्ती 2018 के उम्मीदवार भर्ती पूर्ण कराने की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर साढ़े 11 बजे लोक शिक्षण संचालनालय के बाहर धरना देंगे। वहीं दोपहर करीब 12 बजे प्रदेश की भर्तियों से जुड़ी कई मांगों को लेकर बेरोजगार सेना सड़कों पर उतरेगी। इसके अलावा अतिथि शिक्षकों ने भी शिक्षक दिवस पर प्रदर्शन का ऐलान किया था, लेकिन सीएम डॉ.मोहन यादव के पिता के निधन पर संवेदना जताते हुए वे फिलहाल पीछे हट गए हैं।
विज्ञापन


शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की मांग
 उच्च एवं माध्यमिक शिक्षक भर्ती के उपेक्षित विषयों के रिक्त पदों में वृद्धि कर भर्ती की जाए। माध्यमिक शिक्षक भर्ती के अंतर्गत सभी वर्गों के कुल शेष रहें 2,237 पदों पर चयन सूची जारी की जाए। उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के अंतर्गत सभी वर्गों के कुल शेष 5,935 पदों पर चयन सूची जारी की जाए। नामों की पुनरावृति पर पूर्णतः रोक लगाते हुये शेष पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाए।
विज्ञापन


चयनित शिक्षक पिछले 6 सालों से नियुक्ति के लिए कर रहे संघर्ष
गौरतलब है कि उच्च एवं माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2018 के चयनित शिक्षक पिछले 6 सालों से अपनी नियुक्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं। चयनित शिक्षकोन ने बताया कि वेटिंग शिक्षक बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचकर 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के दिन अपनी नियुक्ति के लिए प्रदर्शन करेंगे। 2018 के भर्ती के कई उम्मीदवार ओवर ऐज की दहलीज पर है। ऐसे में उनके सामने भविष्य अब अंधकारमय दिखाई दे रहा है। सरकार को हमारी सुध लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पटवारी भर्ती जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने सहित कई मांगे
बेरोजगार सेना पटवारी भर्ती जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग सहित कई मांगों को लेकर मैदान में उतर रही है। हालांकि प्रदर्शन को लेकर जगह तय नहीं हो पाई है। बेरोजगार सेना का प्रदर्शन शिक्षक दिवस पर भोपाल में होगा। बेरोजगार सेना का कहना है कि. PNST की पिछले साल भर्ती का परीक्षा परिणाम आया नहीं और नई परीक्षा के फॉर्म भरवा लिए गए हैं। वहीं पिछले 8 सालों से सब इंस्पैक्टर की भर्ती नहीं आई है। सरकारी विभागों में रिक्त पद पड़े हुए हैं। 2023 में हुई वर्ग 2 की पात्रता परीक्षा का अभी तक मुख्य परीक्षा की तारीख नहीं आई है। जब शिक्षकों के हजारों पद खाली पड़े हुए हैं तो वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 में पदवृद्धि क्यों नहीं हो रही। जैसे मुद्दों पर आंदोल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed