{"_id":"655efb3d6d1f84572f003425","slug":"tulsi-vivah-2023-tulsi-vivah-today-god-procession-will-be-held-with-dj-band-instruments-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह आज, डीजे-बैंड बाजे के साथ लगेगी भगवान की बरात, शुरू होंगे शुभ कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह आज, डीजे-बैंड बाजे के साथ लगेगी भगवान की बरात, शुरू होंगे शुभ कार्य
Thu, 23 Nov 2023 12:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:52 PM IST
सार
Tulsi Vivah 2023: देव उठनी ग्यारस पर गुरुवार को शहर में कई आयोजन होंगे। भगवान शालिग्राम की शादी के अवसर पर मंदिरों में आकर्षक साज सज्जा की गई है। इस विवाह के साथ ही शादी जैसे शुभ काम प्रारंभ हो जाएंगे।
विज्ञापन
तुलसी विवाह आज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देव उठनी ग्यारस पर आज (23 नवंबर) तुलसी विवाह संपन्न होगा। इसके साथ ही विवाह जैसे शुभ कार्य आरंभ हो जाएंगे। राजधानी भोपाल में भी मंदिरों में तुलसी विवाह के लिए खास तैयारियां की गई हैं। नेहरू नगर स्तिथ करुणाधाम आश्रम में गुरुदेव सुदेश शांडिल्य महाराज के सानिध्य में देवउठनी ग्यारस के दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ग्यारस पर आश्रम में तुलसी एवं शालिग्राम विवाह होगा। यहां देवउठनी ग्यारस का भव्य आयोजन सम्पूर्ण सनातन संस्कृति की विवाह पद्धति के अनुरूप किया जाएगा और पूरे आश्रम को आकर्षक लाइट से सजाया गया है।
गणेश पूजन से शुरू होगा कार्यक्रम
आश्रम प्रवक्ता ईशा शांडिल्य ने बताया कि 23 नवंबर को विवाह का कार्यक्रम गौरी गणेश पूजन से शुरू किया जाएगा, जिसके बाद भगवान को मेंहदी और हल्दी लगाई जाएगी। वहीं, शाम को 5:30 बजे जगत के पालनहार शालिग्राम भगवान की बरात का आगमन नेहरू नगर चौराहे से डीजे, बैंड बाजों के साथ करुणाधाम आश्रम की और प्रस्थान करेगी। साथ ही करुणाधाम आश्रम के युवा बहन के भाई के रूप में शालिग्राम भगवान को कंधे पर बैठाकर स्टेज तक ले कर जायेंगे।
हल्दी रस्म हुई
तुलसी विवाह से पहले संगीत कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें महिलाओं ने भव्य भजनों की प्रस्तुति दी एवं लक्ष्मी नारायण को फूलों के भरे स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के समान ही बैठाया गया। आश्रम के शर्मा (घराती ) एवं खरे (बराती) परिवार ने लाल और नीले कपड़े की थीम रखी है।