फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Tourism in Mp: Kuno Forest Festival from 17th December, Chief Minister Dr. Mohan Yadav will inaugurate it

Tourism in Mp: कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल 17 दिसंबर से, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

Sat, 16 Dec 2023 03:36 PM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल Published by: नितिन तिवारी Updated Sat, 16 Dec 2023 03:36 PM IST
सार

श्योपुर में फेस्टिवल का आगाज रविवार से होने जा रहा है। यहां साहसिक गतिविधियां होंगी। इसके साथ ही पर्यटकों के लिए लग्जरी ग्लेम्पिंग, हॉट एयर बैलूनिंग, पैरामोटरिंग, होर्स राइडिंग, एयर गन शूटिंग जैसी रोमांचक गतिविधियां होंगी।

विज्ञापन
Tourism in Mp: Kuno Forest Festival from 17th December, Chief Minister Dr. Mohan Yadav will inaugurate it
कार्यक्रम की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 17 दिसंबर 2023 को श्योपुर में कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे। कूनो को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल ले रूप में विकसित करने के लिए मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल के पहले संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि श्योपुर के ग्राम रानीपुरा में निर्मित की गई कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट (टेंट सिटी) में शुरू होने वाले इस महोत्सव के द्वारा क्षेत्र की असीम पर्यटन संभावाओं से अवगत कराया जाएगा। अत्य़ाधुनिक सुविधाओं से लैस टेंट सिटी में पर्यटक लग्जरी ग्लेम्पिंग का आनंद ले सकेंगे। साथ ही यहां आयोजित होने वाली हॉट एयर बलूनिंग, पैरामोटरिंग, जंगल सफारी जैसी गतिविधियों से खुद को रोमांचित कर पाएंगे। 
विज्ञापन


प्रमुख सचिव शुक्ला ने बताया कि फेस्टिवल में जंगल सफारी के दौरान क्षेत्र की समृद्ध वन्यजीव देखने का मौका भी मिलेगा। पारम्परिक कला, एवं सांस्कृतिक आयोजनों और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों को प्रचारित किया जाएगा। कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, रोमांचक गतिविधियों का बेजोड़ अनुभव भी मिलेगा। स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रचारित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यशालाएं भी होंगी। कूनो राष्ट्रीय अभ्यारण्य के नजदीक यह फेस्टिवल रोमांच, मनोरंजन और संस्कृति का अद्वितीय तालमेल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed