फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   There is no control over thefts in trains passing through Bhopal division, goods worth thousands including mob

Mp: भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में चोरियों में कंट्रोल नहीं, मोबाइल लैपटाप समेत हजारों का सामान चोरी

Tue, 17 Sep 2024 06:13 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 17 Sep 2024 06:13 PM IST
सार

भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में चोरियों पर कंट्रोल नहीं हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कई यात्रियों के मोबाइल, लैपटाप समेत हजारों का सामान चोरी हुए हैं।

विज्ञापन
There is no control over thefts in trains passing through Bhopal division, goods worth thousands including mob
रेलगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों के साथ चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। रेलवे पुलिस चोरियों  को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान कई यात्रियों के मोबाइल फोन, लैपटाप और नकदी समेत हजारों का सामान चोरी हुआ हैं। जानकारी के अनुसार रायगढ़ छत्तीसगढ़ निवासी अश्विनी कुमार साहू उज्जैन जाने के लिए भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। प्लेटफार्म क्रमांक एक स्थित वेटिंग हाल में ट्रेन का इंतजार करते समय उनका मोबाइल चोरी हो गया। चोरी गए मोबाइल की कीमत 21 हजार रुपए बताई गई है। इसी प्रकार बाबई निवासी अमरलाल आसरेकर दक्षिण एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार होकर बैतूल से भोपाल की यात्रा कर रहे थे। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर वह गेट पर खड़े थे, तभी किसी ने जेब में रखे 9 हजार रुपये निकाल लिए। इधर उड़ीसा में रहने वाली सिमरन जीप कोल समता एक्सप्रेस में सिंगा रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन की यात्रा कर रही थी। उन्होंने अपना लैपटाप वाला बाग सीट पर रखा था। भोपाल स्टेशन आने से करीब बीस मिनट पहले देखा तो बैग गायब था। चोरी गए बैग में 50 हजार रुपये कीमत का लैपटाप, पैनकार्ड और ड्राइविंग लयासेंस समेत अन्य दस्तावेज रखे हुए थे।   
विज्ञापन


चार्जिंग पाइंट पर लगे 2 मोबाइल चोरी 
गोपालगजं बिहार निवासी शत्रुघन अपने चचेरे भाई मोहित कुमार के साथ काम की तलाश में भोपाल आया था। एक दिन काम तलाशने के बाद भी जब उन्हें कोई काम नहीं मिला तो दोनों वापस जाने के लिए रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे। रात करीब आठ बजे बिहार का जनरल टिकट खरीदने के बाद वह ओवर ब्रिज पर जाकर ट्रेन का इंतजार करने लगे। इस दौरान दोनों युवकों ने अपने मोबाइल फोन चार्जिंग पाइंट पर लगा दिए थे। करीब डेढ़ घंटे बाद देखा तो उनके मोबाइल चोरी हो चुके थे। चोरी गए मोबाइलों की कीमत 18 हजार रुपए बताई गई है।  जेब में रखा मोबाइल चोरी बैतूल निवासी अंकेश आर्य पुरी एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार होकर भोपाल से बैतूल जा रहा था. ट्रेन में चढऩे के बाद देखा तो उसकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन गायब था।  रेडमी नोट-10 कंपनी के पर्पल मोबाइल की कीमत 12 हजार रुपए बताई गई है। जीआरपी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed