फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The miscreants hit the Activa and dropped the young man, then looted with a knife

Bhopal Crime: बदमाशों ने एक्टिवा टकराकर युवक को गिराया, फिर चाकू अड़ाकर पांच हजार और मोबाइल लूटा

Fri, 28 Apr 2023 11:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 28 Apr 2023 11:38 PM IST
सार

पुलिस ने दो दर्जन सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नसीम खान पिता नौसे खां उर्फ अतीक और मोहम्मद तालिब पिता मोहम्मद नफीस पुराने बदमाश हैं।

विज्ञापन
The miscreants hit the Activa and dropped the young man, then looted with a knife
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम को दो शातिर बदमाशों ने एक दुकान संचालक को पहले दो पहिया वाहन से धक्का मारकर गिराया, इसके बाद पेट में चाकू अड़ाकर मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट लिए। जहांगीराबाद पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर देर रात दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एक बदमाश गांधी नगर का रहने वाला है, जबकि दूसरा मदर इंडिया कॉलोनी का। दोनों के खिलाफ पहले से अपराध दर्ज हैं। जहांगीराबाद थाना प्रभारी शाहवाज खान ने बताया कि अनुसार जितेंद्र शिववंशी पुत्र लक्ष्मण प्रसाद (33) ओल्ड सुभाष नगर, थाना ऐशबाग का रहने वाला है। वह इलेक्ट्रिक की दुकान चलाता है। कल दोपहर बाद वह दुकान के लिए सामान खरीदने पुराने शहर गया था। वहां से लौटकर शाम 6 बजे वह बरखेड़ी फाटक के पास शिवमंदिर के सामने पहुंचा ही था कि पीछे से एक्टिवा सवार दो बदमाश आए और फरियादी की बाइक से एक्टिवा को टकरा दिया। वाहन टकराने से फरियादी बाइक सहित सड़क पर गिर गया। बदमाशों ने जितेंद्र पर एक्सीडेंट करने का आरोप लगाते हुए रोक लिया। इसके बाद एक्टिवा में नुकसान होने का हवाला देकर रुपये मांगने लगे। फरियादी ने रुपये देने से मना कर दिया तो एक आरोपी ने फरियादी के पेट में चाकू अड़ा दिया, जबकि दूसरे ने उसकी जेब से मोबाइल और बैग में रखे पर्स से पांच हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


दोनों पुराने बदमाश
पुलिस ने दो दर्जन सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नसीम खान पिता नौसे खां उर्फ अतीक और मोहम्मद तालिब पिता मोहम्मद नफीस पुराने बदमाश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed