फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The 52nd Khajuraho Dance Festival will be held under the shadow of Nataraja: World-renowned artists will perfo

नटराज की छाया में होगा 52 वां खजुराहो नृत्य समारोह: 20 से 26 फरवरी तक विश्वविख्यात कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

Tue, 10 Feb 2026 09:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 10 Feb 2026 09:11 PM IST
सार

52वां खजुराहो नृत्य समारोह 20 से 26 फरवरी तक खजुराहो के विश्वविख्यात मंदिर परिसर में आयोजित होगा। सात दिन चलने वाले इस आयोजन में देश-विदेश के कलाकार शास्त्रीय नृत्य की भव्य प्रस्तुतियां देंगे।

विज्ञापन
The 52nd Khajuraho Dance Festival will be held under the shadow of Nataraja: World-renowned artists will perfo
खजुराहो नृत्य समारोह की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय शास्त्रीय नृत्य, कला और संस्कृति का विश्वप्रसिद्ध उत्सव 52वां खजुराहो नृत्य समारोह इस वर्ष 20 से 26 फरवरी तक कंदरिया महादेव एवं जगदंबा मंदिर परिसर, खजुराहो में आयोजित किया जाएगा। राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित यह समारोह परंपरा, प्रयोग और नवाचार का अनूठा संगम होगा। संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला ने मंगलवार को बताया कि यह आयोजन मध्य प्रदेश शासन, उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन छतरपुर के सहयोग से किया जा रहा है। सात दिवसीय इस समारोह में देश-विदेश के प्रतिष्ठित एवं उदीयमान कलाकार शास्त्रीय नृत्य की विविध शैलियों की प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Cabinet: न्यू पेंशन स्कीम 2026 को मंजूरी, तलाकशुदा पुत्री भी पेंशन की पात्र,आदिवासी घरों में पहुंचेगी बिजली
विज्ञापन


नटराज नृत्य, लय और सृजन के प्रतीक
इस वर्ष समारोह की केंद्रीय थीम 'नटराज' रखी गई है, जो नृत्य, लय और सृजन का प्रतीक है। संचालक संस्कृति एनपी नामदेव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में खजुराहो नृत्य समारोह को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से और अधिक समृद्ध किया जा रहा है। समारोह में कथक, भरतनाट्यम, ओडिशी, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम, कथकली, मणिपुरी, सत्रिया और छाऊ जैसी शास्त्रीय नृत्य शैलियों की प्रस्तुतियां होंगी। इस वर्ष 7 पद्मश्री और 6 संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कलाकारों सहित देश के शीर्ष नृत्य कलाकार मंच साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal News: मध्य प्रदेश बजट सत्र से पहले कांग्रेस की बनेगी रणनीति, उमंग सिंघार ने बुलाई विधायक दल की अहम बैठक

राष्ट्रीय बाल नृत्य समारोह भी होगा
समारोह की विशेष उपलब्धि के रूप में राष्ट्रीय बाल नृत्य महोत्सव-2026 का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें 10 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बाल कलाकार देशभर से भाग लेंगे। इस आयोजन के लिए 310 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। पहली बार सांस्कृतिक रैली, खजुराहो कार्निवाल, नटराज प्रदर्शनी, लयशाला, कलावार्ता, आर्ट-मार्ट, सृजन, हुनर और स्वाद जैसी अनेक अनुषांगिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इनमें लोक कला, शिल्प, चित्रकला और पारंपरिक व्यंजनों का आकर्षक संगम देखने को मिलेगा। पर्यटन विभाग की ओर से हॉट एयर बैलून, ई-बाइक टूर, सेगवे टूर, कैंपिंग और वाटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियां भी पर्यटकों को आकर्षित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed