फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Students protest at Bhopal's Sarojini Naidu School, accuse of not cleaning, Congress taunts the government

Bhopal: भोपाल की सरोजिनी नायडू स्कूल में छात्राओं का प्रदर्शन, साफ-सफाई कराने का आरोप,कांग्रेस का सरकार पर तंज

Wed, 04 Sep 2024 02:53 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 04 Sep 2024 02:53 PM IST
सार

भोपाल के सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या विद्यालय की छात्राओं ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि उनसे स्कूल में साफ-सफाई करवाई जाती है 5 मिनट लेट होने पर धूप में खड़ा रखा जाता है। इस पर कांग्रेस नेता ने सरकार को घेरा है। 
 

विज्ञापन
Students protest at Bhopal's Sarojini Naidu School, accuse of not cleaning, Congress taunts the government
स्कूल में प्रदर्शन करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार सुबह छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में छात्राओं ने मिलकर स्कूल के गेट पर नारेबाजी की। छात्राओं ने आरोप लगाया कि उनसे स्कूल में साफ-सफाई करवाई जाती है, स्कूल में 5 मिनट लेट होने पर बाहर धूप में खड़ा रखा जाता है। इधर छात्राओं के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री अरुण यादव नें सरकार पर बड़ा आरोप लगया है।जानकारी के अनुसार स्कूल में रिटायर्ड कैप्टन वर्षा झा नामक अधिकारी को एचआर व एस्टेट मैनेजर के पद पर नियुक्त किया गया है। उनके मनमाने रवैये से छात्राएं परेशान हैं।
विज्ञापन


छात्राओं के साथ कुछ अभिभावक भी पहुंचे स्कूल
स्कूल छात्राओं को परेशान करने के मामले में कुछ छात्राओं के माता-पिता भी स्कूल पहुंचे थे। अभिभावकों का भी कहना है कि आर्मी से कथित तौर पर रिटायर्ड उक्त महिला अधिकारी की नियुक्ति कैसे हुई और उनका इस तरह से स्कूल की गतिविधियों में दखल देने का क्या अधिकार है। टीचिंग स्टाफ के कुछ लोगों ने भी महिला अधिकारी पर अभद्र व्यवहार करने और साथ ही बेवजह की जानकारी देने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि एक एनजीओ के माध्यम से इस महिला अधिकारी की नियुक्ति की गई। हंगामा बढ़ता देख राज्य शिक्षा केंद्र के निदेशक सरोजनी नायडू स्कूल पहुंचे और छात्राओं वशिक्षकों से बात की। छात्राओं की नाराजगी को देखते हुए आरोपित महिला अधिकारी को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया। तब कहीं जाकर छात्राएं शांत हुईं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियों, महिलाओं पर अत्याचार जारी 
कांग्रेस नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि भाजपा के राज में छात्राओं, बेटियों, महिलाओं पर अत्याचार जारी । अब मामला भोपाल के सरोजिनी नायडू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का आया है, जिसमें लेट आने पर छात्राओं से सफाई कराई जाती है, इस मांग को लेकर छात्राओं का प्रदर्शन जारी । क्या यही है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की हकीकत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed