फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Student Politics: Allegations of scam in De NULM project, NSUI raised demand for investigation

Student Politics: डे एनयूएलएम परियोजना में लगे घोटाले के आरोप, एनएसयूआई ने उठाई जांच की मांग

Thu, 05 Oct 2023 07:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 07:45 PM IST
सार

कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई ने आज नगरीय प्रशासन आयुक्त भरत यादव से मिलकर डे एनयूएलएम परियोजना में हुए घोटाले की जांच की मांग उठाई। एनएसयूआई ने घोटाले का आरोप लगाया। वहीं आयुक्त ने जांच करवाने का आश्वासन देते हुए एक्शन लेने की बात कही। 

विज्ञापन
Student Politics: Allegations of scam in De NULM project, NSUI raised demand for investigation
NSUI - फोटो : file photo

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में कुछ दिन बाकी हैं। ऐसे में कांग्रेस की छात्र विंग भी भाजपा सरकार को घेरने में पीछे नहीं है। एनएसयूआई ने गुरुवार को डे एनयूएलएम परियोजना में घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग उठाई। एनएसयूआई ने 
विज्ञापन

नगरीय प्रशासन आयुक्त भरत यादव के कार्यालय के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई नेता रवि परमार ने कहा कि व्यापमं घोटाले, नर्सिंग घोटाले से भी बड़ा घोटाल डे एनयूएलएम परियोजना में हुआ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो एनएसयूआई ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त में शिकायत करने के साथ साथ उग्र प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन


परमार ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से नगरीय प्रशासन आयुक्त को जानकारी दी गई कि मध्यप्रदेश में दलालों के माध्यम से कुछ फर्जी संस्थाओं द्वारा नगर पालिका के माध्यम से डे एनयूएलएम परियोजना में करोड़ो-अरबों रुपये का घोटाला किया है। परमार का दावा है कि वर्ष 2021-22 में नगर पालिका निगम भोपाल और अन्य नगर पालिकाओं द्वारा कई फर्जी संस्थाओं को डे एनयूएलएम परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्य दिया गया। इसमें संस्थाओं द्वारा फर्जी छात्र छात्राओं का पंजीयन कर प्रशिक्षण के फर्जी दस्तावेज और फर्जी फोटो-वीडियो बनाकर निगम से प्रशिक्षण कार्य के नाम करोड़ों रुपये की राशि वसूली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमार ने आगे बताया कि प्रशिक्षण केन्द्रों का समय समय पर निगम के जिम्मेदार अधिकारी जिसमें सामुदायिक संगठक (डे एनयूएलएम नगर निगम भोपाल) और जोन अधिकारी द्वारा निरीक्षण भी किया गया, लेकिन निरीक्षणकर्ता ने भी नियमों को अनदेखा कर नियम विरुद्ध फर्जी संस्थाओं से आपसी सांठगांठ और पैसों का लेन देन कर फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट जमा कर दी। निगम को गुमराह कर फर्जी संस्थाओं को करोड़ों रुपये लुटने में सहयोग प्रदान किया गया।


मिला जांच का आश्वासन
एनएसयूआई की मांग पर नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त भरत यादव ने आश्वासन देते हुए जल्द एक कमेटी गठित कर पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। आश्वासन में कहा गया कि फर्जी संस्थाओं जो प्रशिक्षण की राशि दी गई है। उसकी रिकवरी कर मुकदमा दर्ज कर ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निगम के जो भी अधिकारी कर्मचारी इसमें संलिप्त होंगे उन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed