फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Strategy made for control of dengue and malaria in the state, review of vector borne diseases at state level

MP : प्रदेश में डेंगू मलेरिया के नियंत्रण को लेकर बनी रणनीति, राज्य स्तर पर वाहक जनित बीमारियों की समीक्षा

Wed, 31 Jul 2024 06:42 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 31 Jul 2024 06:42 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए लिए बुधवार को भोपाल में राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मच्छर जनित रोगों के उन्मूलन हेतु राज्य स्तर पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Strategy made for control of dengue and malaria in the state, review of vector borne diseases at state level
बैठक के दौरान बुललेट का विमोचन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर चल रहा है, जगह-जगह पानी का भराव होने से मच्छर भी तेजी से पनप रहे हैं। प्रदेश में अब डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियां पैर पसारने लगीं  हैं। प्रदेश में डेंगू और मलेरिया के मरीजों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा इन्हें कंट्रोल करने में जुट गया है। इसे लेकर बुधवार को राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मच्छर जनित रोगों के उन्मूलन हेतु राज्य स्तर पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रियंका दास एवं राज्य कार्यक्रम अधिकारी वेक्टर बोर्न डॉ हिमांशु जायसवार ने बैठक में रणनीति तैयार की है। इस दौरान रीजनल ऑफिस से रीजनल डायरेक्टर डॉ चंद्रशेखर एम गेदान, विश्व स्वास्थ्य संगठन से डॉ देवेंद्र सिंह, संभागीय कीट विज्ञानी डॉ सीएस शर्मा प्रभारी संभागीय कीट विज्ञानी अखिलेश दुबे, राज्य मॉनिटरिंग एवं इवेल्यूएशन सलाहकार   भावना दुबे, रीजनल ऑफिस से पवन मेहरा, एंबेड परियोजना फैमिली हेल्थ इंडिया के डॉ. संतोष भार्गव सहित समस्त जिला मलेरिया अधिकारी एवं एंबेड टीम उपस्थित रही। 
विज्ञापन


मच्छर जनित बीमारियों के आंकड़े किए प्रस्तुत
दौरान एमडी एनएचएम प्रियंका दास ने प्रदेश में जिला स्तर पर मलेरिया एवं डेंगू के नियंत्रण पर जोर देते हुए कहा है कि मच्छर जनित बीमारियों से निपटने के लिए विशेष रणनीति पर काम करना होगा। साथ ही डेवलपमेंट पार्टनर का सहयोग से लार्वा सर्वे और दवाइयों के छिड़काव पर विशेष ध्यान दिया जाए।राज्य सलाहकार भावना दुबे के द्वारा जिलेवार डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, चिकन गुनिया सहित समस्त मच्छर जनित बीमारियों के बारे में पूरे आंकड़ों के साथ प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया साथ ही जिन जिलों  में लक्ष्य पूर्ण नही है उन जिलों को लक्ष्य प्राप्ति हेतु कार्ययोजना बनाने हेतु चर्चा की, साथ ही इस वर्ष 2023 से 2027 नेशन स्ट्रेटेजिक प्लान पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।
विज्ञापन


छिंदवाड़ा जिले से बनाई गई मलेरिया बुकलेट का विमोचन
इस दौरान एनएचएम की एचडी प्रियंका दास ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग और एंबेड परियोजना फैमिली हेल्थ इंडिया द्वारा बनाई गई आईईसी पोस्टर, फ्लिपबुक, स्नेक एंड लैडर, छिंदवाड़ा जिले से बनाई गई मलेरिया बुकलेट का विमोचन किया। कार्यक्रम में राज्य कार्यक्रम अधिकारी  डॉ हिमांशु जायसवार ने सभी जिलों की रणनीति एवं 2023 में की गई गतिविधियों को जिले वाइस बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed