फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Shivraj Targets Opposition, Mocks ‘Regime Change Gang’: Why Is Your Game Failing in India?

शिवराज का विपक्ष पर निशाना: ‘रिजीम चेंज गैंग’ पर कसा तंज, बोले- भारत में तुम्हारी दाल गल क्यों नहीं रही?

Sun, 18 Oct 2026 12:53 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 18 Oct 2026 12:53 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में ‘रिजीम चेंज गैंग’ पर निशाना साधते हुए चुनावी नतीजों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश के सामने सत्ता परिवर्तन के सपने साबुन के बुलबुले की तरह फूट जाते हैं। साथ ही ऐलान किया कि कल बताएंगे कि उनकी दाल क्यों नहीं गल रही।

विज्ञापन
Shivraj Targets Opposition, Mocks ‘Regime Change Gang’: Why Is Your Game Failing in India?
शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विपक्ष और सरकार विरोधी नैरेटिव बनाने वालों पर निशाना साधा है। उन्होंने ‘रिजीम चेंज गैंग’ का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि यह समूह सत्ता परिवर्तन के सपने देखता है, षड्यंत्र रचता है और झूठ फैलाकर माहौल बनाने की कोशिश करता है। शिवराज ने कहा कि जनता के जनादेश के सामने ऐसे प्रयास सफल नहीं हो पाते। अपने पोस्ट में शिवराज ने पंजाब यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी और ओडिशा के 13 विश्वविद्यालयों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जीत का उल्लेख किया। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात के निकाय चुनावों और असम, पश्चिम बंगाल तथा पुडुचेरी के उपचुनावों के नतीजों को भी अपने तर्क के समर्थन में गिनाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी:  पांच साल तक भोपाल बायपास पर देना होगा बढ़ा हुआ टोल, हर साल महंगाई के हिसाब से बदलेगा शुल्क
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि गांवों से लेकर शहरों तक और युवाओं से लेकर आम नागरिकों तक, जनता का रुख कथित तौर पर उन लोगों की रणनीति से अलग है, जो सत्ता परिवर्तन का नैरेटिव तैयार करते हैं। शिवराज ने तंज कसते हुए सवाल किया कि हर हार के बाद भी इन लोगों की भारत में दाल क्यों नहीं गल रही। केंद्रीय मंत्री ने संबंधित समूह को आत्ममंथन करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि अगर इसके बाद भी उन्हें समझ नहीं आया, तो वह अगले दिन बताएंगे कि उनकी दाल क्यों नहीं गल पा रही है। शिवराज की इस पोस्ट को राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधने और चुनावी नतीजों के जरिए अपनी बात रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: एक नवंबर से शस्त्र लाइसेंस होंगे पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन आवेदन बंद; कारतूसों की बिक्री पर भी नजर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed