फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Shivraj says- He is chewing false food, Kamalnath's counterattack - even in the question, the CM Copied me

MP Politics: शिवराज बोले- उनका तो झूठइ भोजन झूठ चबेना, कमलनाथ का पलटवार- सवाल में भी नकल हास्यास्पद है

Fri, 10 Mar 2023 04:51 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 10 Mar 2023 04:51 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सवाल-जवाब के खेल में अब तुलसीदास स्थायी हो गए हैं। शुक्रवार को तो शिवराज के सवाल में भी तुलसीदास थे और कमलनाथ के पलटवार में भी। 
 

विज्ञापन
Shivraj says- He is chewing false food, Kamalnath's counterattack - even in the question, the CM Copied me
पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर नया हमला बोला है। बच्चियों की निशुल्क शिक्षा और वाहन की योजना के वचन पर सवाल उठाते हुए शिवराज ने तुलसीदास की पंक्तियों का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी के लिए तो झूठइ लेना झूठइ देना। झूठइ भोजन झूठ चबेना। इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि शिवराज तो अब सवाल में भी नकल करने लगे। जिस चौपाई का इस्तेमाल उन्होंने 10 फरवरी के सवाल में किया था, वह शुक्रवार को शिवराज ने दोहराई है। 

विज्ञापन


शिवराज ने स्मार्ट सिटी पार्क में पौधरोपण के बाद कहा कि मैं कमलनाथ जी से आजकल रोज सवाल पूछ रहा है। तुलसीदास जी की यह पंक्तियां मुझे याद आ रही हैं क्योंकि यह कमलनाथ जी पर सटीक बैठती हैं- झूठइ लेना झूठइ देना। झूठइ भोजन झूठ चबेना। उनका झूठ ही लेना और झूठ ही देना होता है। भोजन भी झूठ ही होता है। झूठ ही चबाते हैं। मैं रोज जवाब मांग रहा हूं और उन्होंने आज तक जवाब नहीं दिया। मैं फिर पूछ रहा हूं कि आपने अपने महाझूठ महापत्र में वादा किया था कि देवी अहिल्याबाई होल्कर निशुल्क शिक्षा योजना शुरू करेंगे। इसमें बेटियों को फ्री शिक्षा और रियायती दरों पर दो पहिया वाहन के लिए ऋण दिया जाएगा। आरटीओ से नि:शुल्क वाहन का रजिस्ट्रेशन होगा। बार-बार पूछ रहा हूं कि बैगा, भारिया, सहरिया जैसी मेरी बहनों को हमारी सरकार एक हजार रुपये देती थी। वह छीनने का पाप तो आपने किया ही है, यह वादा पूरा क्यों नहीं किया?
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


खैर, जवाब में कमलनाथ ने भी सवाल दाग दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि शिवराज जी आप झूठ मशीन हैं। यह तो मध्य प्रदेश की जनता जानती है लेकिन आप वैचारिक रूप से इतने दरिद्र और मर्यादाविहीन हैं, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। आज आपने रामचरितमानस की वह चौपाई मुझसे पूछी है जो 10 फरवरी 2023 के प्रश्न में मैंने आपसे पूछी थी। सवाल पूछने तक में नकल करने वाले शिवराज जी आप हंसी के पात्र बनते जा रहे हैं। मेरा सवाल आपसे यह है कि आपने कुछ समय पहले बाल आशीर्वाद योजना शुरू की थी। इसमें अनाथ बच्चों की मदद करने का झूठ आपने बोला था। सारे बच्चे चीख-चीखकर कह रहे हैं कि मामा ने हमें धोखा दे दिया। इन अनाथ बच्चों की आंहें सुनकर भी क्या आपका पत्थर दिल पिघलता नहीं हैं। आप सत्य के मार्ग पर सच्चे हृदय से चलने की कोशिश तो करिए, गलत रास्ते पर भी चलेंगे तो ईश्वर आपको सही रास्ते पर ले आएगा। 'उल्टा नाम जपत जग जाना, बाल्मीकि भए ब्रह्म समाना।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed