{"_id":"69fdddb761a3b56858033435","slug":"shameful-incident-on-kushinagar-express-75-year-old-woman-beaten-by-tte-punched-in-the-face-breaking-her-to-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर एक्सप्रेस में शर्मनाक घटना: 75 साल की महिला को टीटीई ने मुंह पर घूंसा मारकर दांत तोड़ा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर एक्सप्रेस में शर्मनाक घटना: 75 साल की महिला को टीटीई ने मुंह पर घूंसा मारकर दांत तोड़ा, गिरफ्तार
Fri, 08 May 2026 06:48 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Fri, 08 May 2026 06:48 PM IST
सार
भोपाल में कुशीनगर एक्सप्रेस में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ टीटीई द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एसी कोच में चढ़ने से नाराज टीटीई नदीम खान ने महिला से बदसलूकी करते हुए मुंह पर घूंसा मार दिया, जिससे उनका दांत टूट गया। घटना के बाद जीआरपी ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कुशीनगर एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुशीनगर एक्सप्रेस में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ हुई मारपीट की घटना ने रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और कर्मचारियों के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि ट्रेन में मौजूद टीटीई ने बुजुर्ग महिला को सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीट दिया क्योंकि वह जल्दबाजी में एसी कोच में चढ़ गई थीं। विवाद इतना बढ़ा कि टीटीई ने महिला के मुंह पर घूंसा मार दिया, जिससे उनका दांत टूट गया और खून निकलने लगा। घटना के बाद जीआरपी ने आरोपी टीटीई नदीम खान को गिरफ्तार कर लिया।
ट्रेन छूटने के डर से एसी कोच में चढ़ गईं थी महिला
जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी सुशीला देवी (75) 6 मई को नर्मदापुरम से भोपाल आने के लिए कुशीनगर एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। ट्रेन रवाना होने की स्थिति में थी और छूटने के डर से वह सामने खड़े एसी कोच में चढ़ गईं। उनका इरादा बाद में धीरे-धीरे अपने स्लीपर कोच तक पहुंचने का था। इसी दौरान ट्रेन में मौजूद टीटीई नदीम खान वहां पहुंचा और महिला को तुरंत कोच से उतरने के लिए कहने लगा।
यह भी पढ़ें-प्रदेश में पहली शुरू होगा टेंपल मैनेजमेंट कोर्स, मंत्री बोले-मस्जिद और चर्च में भी काम आएगा मैनेजमेंट
विज्ञापन
मैं बुजुर्ग हूं, धीरे-धीरे जाऊंगी
पीड़ित महिला के मुताबिक उन्होंने टीटीई से कहा कि उनकी उम्र 75 साल है और वह तेजी से नहीं चल सकतीं। वह धीरे-धीरे अपने कोच तक चली जाएंगी। आरोप है कि यह सुनते ही टीटीई भड़क गया। पहले उसने महिला का हाथ पकड़कर मरोड़ा और फिर गुस्से में उनके चेहरे पर जोरदार घूंसा मार दिया। हमले में महिला का दांत टूट गया और मुंह से खून बहने लगा। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह महिला को आरोपी से बचाया। घटना के बाद महिला ने अपने बेटे को पूरी जानकारी दी। रानी कमलापति स्टेशन पहुंचने पर वह बेटे के साथ जीआरपी थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें-भड़काऊ पोस्ट, लाइक-शेयर पर भी होगी कार्रवाई,ग्रुप एडमिन भी जिम्मेदार,आदेश जारी
शिकायत के बाद हरकत में आई जीआरपी
जीआरपी रानी कमलापति थाना प्रभारी एमएस सोमवंशी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी टीटीई नदीम खान के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। जांच के बाद शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला का बेटा भी रेलवे में टीटीई के पद पर कार्यरत है। घटना सामने आने के बाद रेलवे कर्मचारियों के व्यवहार और यात्रियों के साथ संवेदनशीलता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यात्रियों का कहना है कि बुजुर्गों और महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद चिंताजनक है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन