{"_id":"6635ad728eda5748d409cb37","slug":"satta-ka-sangram-bhopal-voters-talked-about-black-money-and-crossing-400-seats-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: चाय पर चर्चा में भोपाल के मतदाताओं ने की कालाधन और 400 पार की बात, जानिए क्या बोले वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: चाय पर चर्चा में भोपाल के मतदाताओं ने की कालाधन और 400 पार की बात, जानिए क्या बोले वोटर
Sat, 04 May 2024 09:07 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 04 May 2024 09:07 AM IST
सार
Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में है। यहां सुबह लोगों के साथ चाय पर चर्चा की गई। दोपहर में युवाओं से और शाम को राजनीतिक दलों के नेताओं से बात की जाएगी। जानिए, चाय पर चर्चा में क्या बोले वोटर?
विज्ञापन
Satta Ka Sangram: भोपाल में मतदाताओं से चाय पर चर्चा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Satta Ka Sangram: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने मध्य प्रदेश के सफर पर है। आज यह चुनावी रथ प्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा क्षेत्र में है। इस सीट पर भाजपा से आलोक शर्मा और कांग्रेस के अरुण श्रीवास्त के बीच मुकाबला है। सुबह लोगों के साथ चाय पर चर्चा कर चुनावी मुद्दे जाने गए। पढ़िए, क्या बोले मतदाता?
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मतदाता ने कहा कि भोपाल में भाजपा का माहौल है। आलोक शर्मा चुनाव जीतेंगे। कांग्रेस वाले यहां दिखाई नहीं दे रहे हैं, प्रचार भी नहीं कर रहे हैं। भाजपा ने विकास किया है, राम मंदिर बनाया, धारा 370 हटाई, सड़कों का जाल बिछा दिया गया है।
विज्ञापन
एक अन्य मतदाता ने कहा कि भाजपा ने कालाधन वापस लाने का वादा किया था, एक लाख नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ। भाजपा के सांसद बताएं कि उन्होंने भोपाल के लिए क्या है। यहां अरुण श्रीवास्तव और आलोक शर्मा के बीच टक्कर है।
एक अन्य मतदाता ने कहा कि देश में काम हो रहा है। 20-25 शहरों में मेट्रो आ गई है, भोपाल में भी काम चल रहा है। पीएम मोदी की मुद्रा योजना से मैंने अपना रोजगार बढ़ाया है, आज मेरे साथ 70-80 लोग काम कर रहे हैं। कई राज्यों में काम चल रहा है। लोगों को काम के लिए मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप आगे जा सकते हैं। भाजपा सरकार काम कर रही है। इसलिए, उसे वोट मिल रहे हैं, जिस दिन काम बंद हो जाएगा, वोट भी नहीं मिलेंगे।
एक अन्य मतदाता ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से बैकफुट है। भाजपा इस बार 400 पार करने जा रही है। हम विकास के मुद्दे पर भाजपा को वोट करेंगे। भाजपा लगातार विकास कर रही है।
