फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Regional Industry Conclave from March 1 in Ujjain: Bhoomipujan and inauguration of 56 projects in 20 districts

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 1 मार्च से उज्जैन में: 20 जिलों में 56 प्रोजेक्ट का होगा भूमिपूजन और लोकार्पण

Wed, 28 Feb 2024 10:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 28 Feb 2024 10:26 PM IST
सार

इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में अब तक 35 कंपनियों से 74 हजार 711 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर सहमति बन गई है। यह आंकड़ा कॉन्क्लेव तक और बढ़ेगा। कॉन्क्लेव में 800 से अधिक इन्वेस्टर्स शामिल होंगे।

विज्ञापन
Regional Industry Conclave from March 1 in Ujjain: Bhoomipujan and inauguration of 56 projects in 20 districts
महाकाल लोक उज्जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक व दो मार्च को दो दिवसीय रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इसमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 20 जिलों में 56 प्रोजेक्ट का भूमि-पूजन और लोकार्पण होगा। इन प्रोजेक्ट से 74 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश आएगा, जिससे 17 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। 
विज्ञापन

इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में अब तक 35 कंपनियों से 74 हजार 711 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर सहमति बन गई है। यह आंकड़ा कॉन्क्लेव तक और बढ़ेगा। कॉन्क्लेव में 800 से अधिक इन्वेस्टर्स शामिल होंगे। साथ ही 30 विदेशी प्रतिनिधि भी सहभागिता करेंगे। कॉन्क्लेव में बड़े उद्योगपतियों को बुलाने और बड़े एमओयू साइन करने की बजाय सरकार का फोकस है कि ज्यादा से ज्यादा प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारा जाए। इसी रणनीति के तहत सरकार ऐसी कंपनियों और निजी निवेशकों को प्राथमिकता दे रही है जो तुरंत निवेश के लिए तैयार हों। कॉन्क्लेव में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बायर-सेलर मीट पर काफी फोकस किया जा रहा है। अभी तक 3200 से ज्यादा यूनिट् ने बायर-सेलर मीट में रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके जरिए प्रदेश के उत्पादकों, कृषि उत्पादों, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट्स को वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


निवेशकों से मुख्यमंत्री वन-टू-वन करेंगे मुलाकात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। इससे निवेशक सीधे अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे। प्रदेश की औद्योगिक नीति के बारे में विस्तार से चर्चा करने और उद्योगपतियों को जानकारी प्रदान करने के लिए पांच क्षेत्रवार सत्र भी होंगे। इसमें विषय विशेषज्ञ उद्योगपतियों को प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य और नीतियों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


644.97 एकड़ भूमि पर प्लांट लगाए जाएंगे
उज्जैन और इंदौर संभाग के जिलों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 644.97 एकड़ भूमि पर विभिन्न औद्योगिक इकाइयों द्वारा विभिन्न उत्पादों के प्लांट लगाए जाएंगे, जिसमें लगभग 8014.94 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है, जिसके माध्यम से 12 हजार से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा। खाद्य प्रसंस्करण, प्लास्टिक, फार्मास्युटिकल, मेडिकल डिवाइसेस, टेक्निकल टेक्सटाइल, एडवांस कार्बन, सीमेंट, ऑक्सीजन सिलेंडर, इथेनॉल, कपड़ा एवं परिधान, डिटर्जेंट इत्यादि उत्पादों पर केन्द्रित इकाइयां उज्जैन और इन्दौर संभाग के जिलों में स्थापित की जाएगी। 

ई-बाइक और ई-साइकल पर केंद्रित प्रदर्शनी
रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों द्वारा अपने उत्पादों पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें प्रमुख रूप से वीईसीवी लिमिटेड द्वारा ऑटो-ओईएम उत्पाद, श्रीजी पॉलीमर द्वारा प्लास्टिक प्रोडक्ट, बेस्ट कॉर्पोरेशन द्वारा गारमेंट, इंवायरो रिसाइकलिंग द्वारा प्लास्टिक रिसाइकलिंग, सुधाकर पाइप्स द्वारा पीवीसी पाइप्स, गुजरात गैस लिमिटेड द्वारा गैस डिस्ट्रिब्यूशन, ब्रांड कांसेप्ट द्वारा बैग मैन्युफेक्चरिंग, यासेन द्वारा मेडिकल डिवाइसेस, वनुषी प्रा.लि. द्वारा मेडिकल डिवाइसेस, टेटवेलप्स द्वारा ई-बाइक और ई-साइकल पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।


12 से अधिक औद्योगिक क्षेत्रों पर भूमि पूजन 
मुख्यमंत्री द्वारा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में प्रदेश के 12 से अधिक औद्योगिक स्थानों पर विभिन्न इकाइयों का वर्चुअल भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। औद्योगिक विकास के प्रति जन-जागरूकता प्रदेश के कोने-कोने पहुंचाने के लिए लोकार्पण एवं भूमि पूजन के इन कार्यक्रमों को स्थानीय स्तर पर बड़ा रूप दिया जा रहा है। साथ ही कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ जन-सामान्य भी उपस्थित रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed