फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Ram Mandir: Yellow rice from the worshiped Akshat Kalash came from Ayodhya.

Ram Mandir: विश्व हिंदू परिषद घर-घर देगा राम मंदिर का निमंत्रण, अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलश के पीले चावल

Mon, 06 Nov 2023 08:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 06 Nov 2023 08:14 PM IST
सार

अयोध्या से आए कलश को फिलहाल गुफा मंदिर में रखा गया है। 15 दिसंबर से निमंत्रण देने का काम शुरू किया जाएगा। 31 दिसंबर तक ये अभियान चलेगा। इसके साथ विहिप 22 जनवरी 2024 को उत्सव मनाएगी। इसमें सभी हिंदू परिवारों को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Ram Mandir: Yellow rice from the worshiped Akshat Kalash came from Ayodhya.
अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश के पीले चावल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अयोध्या में बनकर रहे है राम मंदिर का न्योता विश्व हिंदू परिषद की ओर से घर-घर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए अयोध्या से पूजित अक्षत कलश के पीले चावल भोपाल आ गए हैं। इस संबंध में विहिप के प्रांत मंत्री राजेश जैन ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में नूतन मंदिर में श्रीरामलला विराजमान होंगे। उसी निमित्त अयोध्या जी से प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण के लिए पूजित अक्षत कलश लेकर सोमवार को विहिप के प्रान्त के प्रतिनिधि भोपाल पहुंचे। उनकी अगवानी केएल शर्मा प्रान्त कार्याध्यक्ष, खगेन्द्र भार्गव प्रांत संगठन मंत्री, भोपाल में निवासरत प्रांतीय पदाधिकारी, भोपाल विभाग, जिलों के प्रमुख दायित्व वान कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर की।

विज्ञापन


15 दिसंबर से शुरू होगा अभियान
अयोध्या से पधारे पूजित अक्षत कलश को भोपाल रेलवे स्टेशन से यात्रा के रूप में लेकर सभी कार्यकर्ता गुफा मंदिर पहुंचे। यहां पूजित अक्षत कलश को गुफा मंदिर के पूज्य संत रामप्रवेश दास महाराज को सौंपा गया। आगामी योजना में दिनांक 15 दिसंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक, पूजित अक्षत कलश के पीले चावल, आमंत्रण पत्र और नव निर्मित मंदिर का चित्र, जन-जन तक पहुंचाने का अभियान प्रारंभ होगा।
विज्ञापन


उत्सव मनाया जाएगा
इस अभियान में विहिप प्रत्येक ग्राम, बस्ती तक पहुंच कर, प्रत्येक हिंदू को पीले चावल दे कर अयोध्या में श्रीरामलला के नूतन मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के बाद अयोध्या आने का आमंत्रण देंगे। इसके साथ ही विहिप ने सम्पूर्ण हिन्दू समाज से अपील की है कि 22 जनवरी 2024 को श्रीरामलला की नूतन मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा होगी। तब सभी यह कार्यक्रम समूह में देखें। सभी मंदिरों में भव्य आरती हो। उस दिन दीपावली जैसा वातावरण संपूर्ण नगर, ग्राम, बस्ती में तैयार हो, हर घर में भगवा पताका, रंगोली, लाईटिंग, आतिशबाजी एवं दीप जलाकर सम्पूर्ण प्रान्त में उत्सव का वातावरण बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed