{"_id":"66f2b6ebad639aaeec0c088c","slug":"railway-there-are-thousands-of-problems-they-need-to-be-solved-appeal-to-railway-board-chairman-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: समस्याएं हैं हजार, किया जाए उद्धार...रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से गुहार, जानें रेलकर्मियों ने क्या मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: समस्याएं हैं हजार, किया जाए उद्धार...रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से गुहार, जानें रेलकर्मियों ने क्या मांगा
Tue, 24 Sep 2024 06:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:26 PM IST
सार
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार ने पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी यार्ड, रानी कमलापति एवं भोपाल स्टेशनों का दौरा किया। कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याएं बोर्ड अध्यक्ष के समक्ष रखीं।
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार एक दिवसीय दौरे पर भोपाल रेल मंडल में थे। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं से लेकर स्टेशनों की व्यवस्थाओं पर नजर दौड़ाई। इस दौरान रेलवे कर्मचारी संगठनों ने भी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याएं बोर्ड अध्यक्ष के समक्ष रखीं और इनके मुनासिब समाधान की मांग की।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार ने पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी यार्ड, रानी कमलापति एवं भोपाल स्टेशनों का दौरा किया। इटारसी- रानी कमलापति के रेलखंड पर स्पेशल निरीक्षण यान से विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान इस रेल खण्ड पर स्थित रेल पुलों, रेल पथ, ओ.एच.ई., सम्बद्ध उपकरण एवं सिग्नल प्रणाली की कार्य क्षमता को परखा तथा आवश्यक सुधार के सम्बंध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस निरीक्षण में पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबन्धक शोभना बंदोपाध्याय सहित पमरे के प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष, भोपाल के मण्डल रेल प्रबन्धक एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
मजदूर संघ ने सौंपा मांग पत्र
पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ के डिविजनल अध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष को रेलवे द्वारा लगातार पदों की समाप्ति प्रक्रिया, नए पदों के सृजन न किया जाने, रेलवे की विभिन्न शाखाओं के निजीकरण को लेकर उल्लेखित किया गया। मजदूर संघ ने कर्मचारियों की कमी से होने वाली दिक्कतों और शेष कर्मचारियों पर बढ़े काम के बोझ से भी अध्यक्ष को अवगत कराया। राजेश पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष ने मजदूर संघ के ज्ञापन में शामिल कर्मचारियों के जर्जर हो चुके आवास और आवासीय कॉलोनी की विभिन्न समस्याओं को भी गंभीरता से सुना। उन्होंने इसके शीघ्र और संतोषजनक समाधान का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
