फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Railway News: General Manager's discussion with representatives of railway union organizations, discussion too

Railway News: रेलवे यूनियन संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ महाप्रबंधक की चर्चा, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

Sat, 25 Nov 2023 09:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 09:55 PM IST
सार

महाप्रबंधक ने पश्चिम मध्य रेलवे मंडल के अधिकारियों के साथ संरक्षा समीक्षा बैठक की। इसमें यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के क्षेत्र में उठाए जा रहे प्रभावी कदमों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Railway News: General Manager's discussion with representatives of railway union organizations, discussion too
मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने बैठक ली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने शनिवार को मंडल कार्यालय, भोपाल में मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी एवं विभागाध्यक्ष अधिकारियों के साथ संरक्षा समीक्षा बैठक की। इस बैठक में रेल संरक्षा एवं सुरक्षा और समय-पालन सुनिश्चित करने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। यह बैठक रेलवे सुरक्षा को बढ़ावा देने और यात्रियों के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की गई। बैठक के पश्चात महाप्रबंधक ने मंडल के रेलवे यूनियन संगठनो के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों से मुलाकत कर उनकी समस्याओ को सुना और उनके निराकरण के आदेश दिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वय रश्मि दिवाकर एवं योगेश कुमार सक्सेना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
            
किया जाएगा पुरस्कृत
बैठक में स्वचालित सिग्नलिंग, कर्मचारियों के लंबे समय तक काम करने, यार्ड आधुनिकीकरण, यार्ड बुनियादी ढांचे, आपदा प्रबंधन टीम में सुरक्षा के विभिन्न सुरक्षा पहलुओं पर जोर दिया गया। इसके अलावा पाक्षिक सुरक्षा कार्ययोजना बनाने और उसकी नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए गए। महाप्रबंधक ने इस अवसर पर अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संरक्षा सुनिश्चित करना एवं उससे संबंधी ज्ञान को साझा करना हमारी प्राथमिकता है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे कर्मचारी इस क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं और उन्हें सम्मानित किया जाए, ताकि दूसरे कर्मचारी भी प्रेरित हो सकें।
विज्ञापन


इन मुद्दों पर चर्चा
इस बैठक में सिग्नलिंग उपकरणों की कार्यप्रणाली, सिग्नल की दृश्यता, दुर्घटना डीरेलमेंट की रोकथाम, लाल संकेत पार करने की घटनाओ की रोकथाम पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग, इंजन, कोचों, और स्टेशनों की सुरक्षा शामिल है। इसके अलावा, यात्री सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा प्रशिक्षण पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। रेल में यात्रा के दौरान यात्रीगन ज्वलनशील पदार्थों जैसे पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, फटाके आदि लेकर यात्रा न करें इसके लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed