MP: प्रदेश के कई शहरों में हुई प्री मानसून की बारिश, आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
MP: मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है। वही आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश का सबसे गर्म शहर दमोह रहा जहां का तापमान 44.5 दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर पृथ्वीपुर का तापमान 44.2 दर्ज किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश में प्री मानसून की बारिश का दौर जारी है। रविवार को शाम के समय कई जिलों में बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। रतलाम, धार और छिंदवाड़ा में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार- झाबुआ, अलीराजपुर, बैतूल, हरदा, देवास और पांढुर्णा में मध्यम गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है।
इसी तरह उज्जैन, अशोकनगर, मंदसौर में बिजली के साथ हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। आगर, इंदौर, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, पूर्वी खंडवा, बड़वानी के बावनगजा, खरगोन, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, सिवनी, मंडला और दक्षिण बालाघाट जिले रात के समय में आंधी-बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश का सबसे गर्म शहर दमोह रहा जहां का तापमान 44.5 दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर पृथ्वीपुर का तापमान 44.2 दर्ज किया गया।
इसलिए हो रही मध्य प्रदेश में बारिश
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मध्यप्रदेश में आंधी और बारिश का दौर चल रहा है। कई जिलों में बारिश भी हुई। कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में गर्मी का असर भी रहेगा।
प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले 10 शहर
- दमोह- 44.5
- पृथ्वीपुर- 44.2
- छतरपुर- 44.2
- टीकमगढ़- 44.0
- सिंगरौली- 43.8
- खजुराहो- 43.6
- नौगांव- 43.5
- ग्वालियर- 43.4
- सतना- 43.2
- रीवा- 43.2
प्रदेश के बड़े शहरों का अधिकतम तापमान
- ग्वालियर- 43.4
- सतना- 43.2
- रीवा- 43.2
- जबलपुर- 42.5
- भोपाल- 40.9
अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग का यह है अलर्ट
मौसम विभाग में अगले 24 घंटा के लिए अलर्ट जारी किया है जिसमें झाबुआ, अलीराजपुर, बैतूल, हरदा, देवास, छिंदवाड़ा और पंढुर्ना,पेंच में मध्यम गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि (60 किमी प्रति घंटे तक की गति से हवा) होने की संभावना है। साथ ही धार, उज्जैन, अशोकनगर, रतलाम, मंदसौर, आगर, इंदौर,आंध्र प्रदेश, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, पूर्वी खंडवा, बड़वानी,बावनगजा, खरगोन, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, सिवनी, मंडला और दक्षिण बालाघाट जिलों बिजली के साथ हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
