फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   PM Modi will inaugurate the Global Investors Summit on 24th In bhopal

MP News: ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का PM मोदी 24 को करेंगे शुभारंभ, 75 मिनट रुकेंगे; जाने मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Sun, 23 Feb 2025 06:31 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 23 Feb 2025 06:31 AM IST
सार

Global Investors Summit: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट कार्यक्रम स्थल पर 75 मिनट रूकेंगे। प्रधानमंत्री अपने संबोधन में कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
PM Modi will inaugurate the Global Investors Summit on 24th In bhopal
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 3.35 बजे भोपाल पहुंचेंगे। यहां से प्रधानमंत्री कुशाभाऊ कंवेशन सेंटर 3.55 पर पहुचेंगे। यहां विधायकों और सांसदों के साथ चर्चा और डिनर करेंगे। इस बीच आधा घंटे का ब्रेक लेंगे और ग्रीन रूम में रहेगे। इसके बाद डिनर करने जाएंग। यहां से रात करीब 6 प्रधानमंत्री राजभवन रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन


10.10 बजे प्रधानमंत्री मेन हॉल पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे। 10.12 से 10.15 बजे तक हॉल में लगी डिजिटल स्क्रीन पर तीन मिनट की मध्य प्रदेश-अनंत संभावनाएं पर फिल्म दिखाई जाएगी।
विज्ञापन


10.15 से 10.17 बजे प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में निवेश लाने और रोजगार के अवसर सृजित करने वाली प्रदेश सरकार की नीतियों को लांच करेंगे। इसके बाद आठ मिनट का 10.25 तक प्रमुख उद्योगपतियों का वीडियो संबोधन जारी किया जाएगा। इसके बाद 10.25 से 10.35 तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन होगा। 10.35 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की शुरुआत होगी। 11.15 बजे प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल से रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल स्क्रीन, 3 हजार कैपिसिटी का बना है हॉल 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए एक बड़ा डोम लगाया गया है। इसमें करीब तीन हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। सामने एक डिजिटल स्क्रीन लगी है। जिसमें एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीर है। इसके ऊपर मध्य प्रदेश जीआईएस और पार्टन कंट्री के लोगों बने हुए हैं। इसी डिजिटल स्क्रीन पर वीडियो और फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। 

पीएम मोदी भी नीचे पहली रो में बैठेंगे 
हॉल में मंच के नीचे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी आमंत्रित गेस्ट बैठेंगे। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री अपना संबोधन देने ही मंच पर जाएंगे। मंच के सामने पहली रो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ ही गेस्ट ऑफ ऑनर और बड़े उद्योगपति बैठेंगे। दूसरी रो में फॉरेन डिलेगेट्स और स्पीकर,  तीसरी रो में स्पेशल इनवाइटी ओर एनआईआर बैठेंगे। इसके बाद बाकी लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।

पीएम के लिए मिनिस्टर इन वेटिंग घोषित 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर 23 और 24 फरवरी को मध्य प्रदेश आ रहे हैं। भोपाल और छतरपुर में विमानतल/ कार्यक्रम स्थल पर उनकी अगवानी और विदाई के लिए दो मंत्री को मिनिस्टर इन वेटिंग घोषित किया है। भोपाल में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के मंत्री चैतन्य काश्यप और खजुराहो/छतरपुर किसान कल्याण एवं कृषि विभाग एदल सिंह कंषाना को मिनिस्टर इन वेटिंग घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed