फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Piyush Babele of Bhopal will get Pt. Jawaharlal Nehru National Summit Award

MP News: भोपाल के पीयूष बबेले को मिलेगा पं. जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शिखर सम्मान, जयपुर में होगा समारोह

Thu, 03 Aug 2023 11:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 03 Aug 2023 11:00 PM IST
सार

भोपाल के पीयूष बबेले को पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी अपना पहला राष्ट्र स्तरीय शिखर सम्मान 'पं. जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शिखर सम्मान' मिलेगा। बबेले को अकादमी की ओर से नकद पुरस्कार के अतिरिक्त मानपत्र और स्मृति चिन्ह भी भेंट किया जाएगा। 

विज्ञापन
Piyush Babele of Bhopal will get Pt. Jawaharlal Nehru National Summit Award
पीयूष बबेले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी अपना पहला राष्ट्र स्तरीय शिखर सम्मान 'पं. जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शिखर सम्मान' भोपाल के पीयूष बबेले को देने जा रही है। अकादमी इस माह के अंत में जयपुर में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में बबेले को यह सम्मान देगी।
विज्ञापन


अकादमी अध्यक्ष इकराम राजस्थानी ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के मूल्यों और विचारों को ध्यान में रखकर युवा खासतौर पर किशोर पीढ़ी के बच्चों को प्रेरित शिक्षित और राष्ट्र के प्रति समर्पित करने के लिए लिखे गए साहित्य के आधार पर बबेले का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अकादमी ने राष्ट्रीय स्तर के इस पुरस्कार को प्रदान करने के लिए शीर्ष विद्वानों और नेहरू साहित्य के विशेषज्ञों की एक कमेटी का गठन किया था। इसमें गांधी इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ बीएम शर्मा, पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ओम थानवी, काशी विद्यापीठ बनारस में सेवारत रहे प्रोफेसर सतीश राय और वरिष्ठ साहित्यकार फारूक अफरीदी सदस्य थे। इस कमेटी ने सर्वसम्मत होकर अनुशंसा की थी। इसी आधार पर पुरस्कार के लिए पीयूष बबेले का चयन किया है। 
विज्ञापन


अकादमी अध्यक्ष राजस्थानी ने बताया कि राजस्थान में किसी भी अकादमी द्वारा प्रदान किए जा रहे पुरस्कारों की दृष्टि से यह पुरस्कार एवं सम्मान सर्वोपरि है, क्योंकि इस सम्मान की राशि एक लाख रु. रखी गई है जो फिलहाल किसी भी अन्य अकादमी द्वारा नहीं दी जा रही। अकादमी सचिव राजेन्द्र मोहन शर्मा ने बताया कि पुरस्कार स्वरूप बबेले को अकादमी की ओर से नकद पुरस्कार के अतिरिक्त मानपत्र और स्मृति चिन्ह भी भेंट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बबेले युवा लेखक साहित्यकार और नेहरू के विचारों के वाहक और लेखक हैं। इनकी पुस्तक नेहरू मिथक और सत्य को देशभर में सराहना मिल चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed