फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Paryavaran Prahari: Unique campaign to save environment for last 25 years, giving message to stay away from pl

पर्यावरण प्रहरी: 25 वर्षों से पर्यावरण बचाने की अनोखी मुहिम, प्लास्टिक- पटाखों से भी दूरी बनाने का दे रहे संदे

Fri, 06 Jun 2025 04:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 06 Jun 2025 04:39 PM IST
सार

भोपाल के बागमुगालिया एक्सटेंशन में रहने वाले उमाशंकर तिवारी पर्यावरण संरक्षण को सिर्फ एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा मानते हैं। पिछले 25 वर्षों से वे न सिर्फ पौधारोपण कर रहे हैं, बल्कि पर्यावरण के हर पहलू-जैसे सिंगल यूज प्लास्टिक का विरोध, पटाखों का बहिष्कार, बिजली-पानी की बचत और कचरा प्रबंधन-पर गंभीरता से काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Paryavaran Prahari: Unique campaign to save environment for last 25 years, giving message to stay away from pl
उमा शंकर तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के बागमुगालिया एक्सटेंशन में रहने वाले उमाशंकर तिवारी पिछले 25 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मुहिम चला रहे हैं। उन्होंने केवल पौधारोपण तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, पटाखों के प्रयोग, बिजली-पानी की बर्बादी और कचरा प्रबंधन तक अपने प्रयासों को व्यापक रूप दिया है। इसे लेकर समाज को जागृत करने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं।  वर्ष 2000 में बागमुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी में जब उमाशंकर तिवारी ने रहना शुरू किया, तब यहां हरियाली नहीं के बराबर थी। चट्टानी जमीन पर उन्होंने पौधारोपण की शुरुआत की और संकल्प लिया कि हर पौधे को पेड़ बनने तक पालेंगे। उन्होंने पीपल, नीम, बरगद, आम, जामुन जैसे पेड़ों को ट्री गार्ड के साथ सुरक्षित किया। आज भोपाल के कई हिस्सों में उनके द्वारा लगाए गए पौधे घनी छाया दे रहे हैं। हाल में एक पेड़ को काटने को हत्या बता वह एफआईआर लिखाने थाने भी पहुंचे। अपने अनोखे अंदाज से उमाशंकर तिवारी पर्यावरण बचाने का बड़ा संदेश दे रहे हैं।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  विश्व पर्यावरण दिवस: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- "प्रकृति को संजोएं, आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित धरती दें
विज्ञापन


पटाखे, पॉलीथिन और प्लास्टिक को कहा ‘ना’
उमाशंकर तिवारी ने 2003 से पटाखों का पूरी तरह से बहिष्कार किया। उनका मानना है कि जब हम पर्यावरण की रक्षा की बात करते हैं, तो हमें प्रदूषण फैलाने वाले हर साधन से भी दूरी बनानी चाहिए। उन्होंने न केवल प्लास्टिक के थैलों का उपयोग बंद किया, बल्कि 15 साल से सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ एक सामाजिक अभियान चला रहे हैं। उनका स्पष्ट कहना है कि किसी भी शादी या सार्वजनिक समारोह में यदि प्लास्टिक की कटोरी, चम्मच या पानी की बोतलें इस्तेमाल हो रही हों, तो वे और उनका परिवार वहाँ भोजन नहीं करते। यह उनके संकल्प और जागरूकता का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- मूंग उत्पादक किसानों के साथ हो रहा धोखा, सरकार खरीदी को तैयार नहीं

बिजली-पानी की बर्बादी के भी खिलाफ
तिवारी सिर्फ घर तक सीमित नहीं हैं। वे कॉलोनी, आसपास के क्षेत्र और सरकारी दफ्तरों में भी बिजली और पानी की बर्बादी रोकने का अभियान लगातार चलाते हैं। जहां कहीं भी पानी टपकता है या स्ट्रीट लाइट दिन में जल रही होती है, वहां वे तुरंत संबंधित विभाग को सूचित कर सुधार करवाते हैं।

ये भी पढ़ें-  MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 'एक पेड़ मां के नाम" अभियान का शुभारंभ करेंगे

सिर्फ पेड़ लगाना ही पर्यावरण बचाना नहीं है 
तिवारी का मानना है कि अगर हमें स्वस्थ रहना है तो सिर्फ पेड़ लगाकर नहीं, पर्यावरण के हर पहलू पर ध्यान देना होगा- प्लॉस्टिक हटाना होगा, पटाखे छोड़ने होंगे, बिजली-पानी बचाना होगा और कचरा जलाने से परहेज करना होगा। यही असली पर्यावरण रक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed