{"_id":"62bb299c4d073c2fdf115835","slug":"owaisi-targets-bjp-congress-asaduddin-owaisi-says-kamal-nath-and-shivraj-are-different-outside-but-both-are-maternal-uncles-inside","type":"story","status":"publish","title_hn":"Owaisi targets BjP Congress: असदुद्दीन ओवैसी बोले कमलनाथ और शिवराज बाहर अलग, लेकिन अंदर दोनों मामा-मामू हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Owaisi targets BjP Congress: असदुद्दीन ओवैसी बोले कमलनाथ और शिवराज बाहर अलग, लेकिन अंदर दोनों मामा-मामू हैं
Tue, 28 Jun 2022 10:04 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:04 PM IST
सार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (एआईएम आईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भोपाल में नगरीय निकाय चुनाव की जनसभा में बीजेपी-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उदयपुर की घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
भोपाल में जनसभा को संबोधित करते असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (एआईएम आईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भोपाल में नगरीय निकाय चुनाव की जनसभा में बीजेपी-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उदयपुर की घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
भोपाल के अशोक गार्डन 80 फीट रोड स्थित फेमस चौराहा पर मंगलवार को जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने उदयपुर की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि हमारे हिंदू भाई का कत्ल किया। मैं उसकी निंदा करता हूं। साथ ही आरोपियों की तरफ से जारी वीडियों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कही बात की भी निंदा की। ओवैसी ने नुपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई। साथ ही जनता से भारत का संविधान जिंदाबाद और कत्ल मुर्दाबाद के नारे लगवाए।
ओवैसी ने जनसभा में बीजेपी और कांगेस पर जमकर निशाना साधते हुए जनता से कहा कि आप हमारा साथ दीजिए। कांग्रेस साथ नहीं दे सकती। कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं है। कांग्रेस और बीजेपी एक सिक्के के दो पहलू है। ओवैसी ने कहा के सिंधिया अपने साथी कांग्रेसी विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर एक के बाद एक कई कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों याद रखो यह दीवाना आ चुका है। कांग्रेस अब बीजेपी से मुकाबला नहीं कर सकती। उन्होंने अपने समर्थकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उम्मीद को कभी मत छोड़ो, उम्मीद को जिंदा रखो।
विज्ञापन
ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि अब कल मुर्गा बांग नहीं देगा तो बोलेगे की ओवैसी का भाषण सुनकर आया है। मेरे आज यहां से जाने के बाद कल से पूरी रात कांग्रेस नहीं सो पाएगी। कांग्रेस का अंदर से बीजेपी से रिश्ता है। कमलनाथ और शिवराज एक दूसरे को खुद मामा कहते है। उन्होंने कहा कि आप सिर्फ अल्लाह से डरो न कमलनाथ से ना मामा से। मामा को डर हो गया है कि यह गृहमंत्री मेरी कुर्सी पर नजर गढ़ा के बैठा है।
ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी नहीं मध्य प्रदेश में तीसरा विकल्प निकलकर आएगा। आपको कांग्रेस बीजेपी को हराना है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने खरगोन और सेंधवा में गरी के मकान तोड़े।