फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Opposition to Turkish apples: Bhopal's fruit and marble traders said, 'We will not buy goods from countries th

तुर्की के सेब का विरोध: भोपाल के फल और मार्बल व्यापारी बोले, 'नहीं लेंगे दुश्मन का साथ देने वाले देशों से सामा

Thu, 15 May 2025 09:14 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 15 May 2025 09:14 PM IST
सार

पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच तुर्की से आने वाले सामान का विरोध भोपाल में शुरू हो गया है। व्यापारियों ने ऐलान किया है कि वे अब तुर्की से आने वाले सेब और मार्बल का आयात नहीं करेंगे। भोपाल के फल और मार्बल व्यापारी कह रहे हैं कि जो देश दुश्मन देशों का समर्थन करते हैं, उनसे सामान नहीं खरीदा जाएगा।

विज्ञापन
Opposition to Turkish apples: Bhopal's fruit and marble traders said, 'We will not buy goods from countries th
सेव फल की दुकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाकिस्तान विवाद के बीच मध्य प्रदेश में तुर्की आने वाले सेव फल का भोपाल में भी विरोध किया जा रहा है। भोपाल के करोद मंडी में व्यापारियों ने बताया कि जिस तरह से तुर्की ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का साथ दिया। इसलिए आप तुर्की भी हमारा पाकिस्तान की तरह ही दुश्मन है और हम उसका एक भी समान नहीं खरीदेंगे। जानकारी के लिए बतादें कि भोपाल में तुर्की से काफी मात्रा में सेव पहुंचती है।  थोक फल विक्रेता संघ के अध्यक्ष कमल सेजवार ने अमर उजाला से बात से बात करते हुए बताया कि इज्जत तुर्की पर भूकंप आया कोरोना की स्थिति रही उसे समय भारत ने तुर्की की मदद की अब जब पाकिस्तान से युद्ध तो उन्हों ने पाकिस्तान का साथ दिया। कभी भविष्य में अब उनका हम फल नहीं खरीदेंगे।
विज्ञापन


एक ट्रक सेव रोज आता था भोपाल 
कमल सेजवार ने बताया कि भोपाल में करीबन एक ट्रक सेव तुर्की रोज आता था। इस प्रकार अब भोपाल के व्यापारी तुर्की से आने वाले सेव को खरीदने से मना कर दिया है। दूसरे देशों से आने वाले सेव की बिक्री भोपाल में जारी रहेगी। उन्हने कहा कि हमें तुर्की की किसी प्रकार सहयाता नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-महिला कांग्रेस ने मंत्री शाह के बंगले में किया प्रदर्शन, बोली-जब तक इस्तीफा नहीं होगा जारी रहेगा विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


तुर्की के साथ ना करें किसी प्रकार का व्यापार
तुर्की के से आने वाले मार्बल को लेकर भोपाल के मार्बल व्यापारी कजिंदर सिंह ने अमर उजाला को बताया कि यह बहुत अच्छा निर्णय है। ऐसे देश से संबंध भी खत्म कर देना चाहिए और किसी प्रकार के व्यापार नहीं करना चाहिए। उनकी किसी प्रकार की मदद भी नहीं करनी चाहिए। हमारे पास हैदराबाद और कर्नाटक का ज्यादा माल आता है। ग्रेनाइट राजस्थान से आता है। मै व्यापारियों से अपील करना चाहता हूं कि उनसे किसी प्रकार का संबंध ना रखा जाए। सभी मंचों पर उनका बहिष्कार किया जाए।

यह भी पढ़ें-विजय शाह के बयान से चौतरफा घिरी भाजपा, प्रदेश संगठन की रिपोर्ट पर केंद्रीय नेतृत्व ले सकता है कठोर फैसला


भोपाल में नहीं बिकता तुर्की का मार्बल
भोपाल के मार्बल व्यापारी ने अमर उजाला को बताया कि तुर्की का सामान यहां नहीं आता है। अगर आता भी तो कोई खरीदना नहीं। इतना कॉस्टली पड़ जाता है कि लोग खरीदी ही नहीं पाते हैं। वहां से जो मार्बल आता है वह इटालियन टाइप का होता है। यहां इटली का और चीन का आता है जो बिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed