फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Number of liquor shops may increase in Madhya Pradesh government is considering after meeting with officers

एक लाख की आबादी पर सिर्फ चार दुकानें, इसलिए और वाइन शॉप खोलेगी शिवराज सरकार

Wed, 20 Jan 2021 05:57 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 20 Jan 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Number of liquor shops may increase in Madhya Pradesh government is considering after meeting with officers
शराब - फोटो : pixabay

मध्य प्रदेश के मुरैना में हुए जहरीली शराब कांड के बाद अब सरकार राज्य में शराब की दुकानों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आबकारी अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें अधिकारियों ने शराब की दुकानें बढ़ाने का सुझाव दिया है। 

विज्ञापन

एक लाख की आबादी पर केवल चार दुकानें 

उन्होंने यह तर्क दिया है कि राजस्थान में एक लाख की आबादी पर 17, महाराष्ट्र में 21 और उत्तर प्रदेश में 12 दुकानें हैं, जबकि मध्यप्रदेश में यह संख्या सिर्फ चार है। इसलिए प्रदेश में शराब की दुकानें बढ़ानी चाहिए। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक

गौरतलब है कि जहरीली शराब कांड के बाद मंगलवार को कलेक्टर-कमिश्नर और आईजी-एसपी के साथ मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की थी। इस दौरान अफसरों ने ये तर्क दिया कि शराब की दुकानें बढ़ाने से प्रदेश में बिगड़ रही स्थिति को कुछ हद तक काबू में किया जा सकता है। 

 

 

विज्ञापन

सख्त कार्रवाई के दिए आदेश

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री और परिवहन से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई करें। अब यदि किसी भी जिले में जहरीली शराब कांड से किसी की मौत हुई तो इसकी जवाबदेही कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी के साथ आबकारी अधिकारी की भी होगी।

पहले भी हुई हैं मौतें

बता दें जहरीली शराब से मुरैना में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पर जहरीली शराब पीने से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई कई लोगों की मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले उज्जैन में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान रतलाम जिले में अवैध जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed