{"_id":"65a8fd2f059f5f98090c8a99","slug":"notice-to-congress-national-media-panelist-alok-sharma-accused-of-objectionable-remarks-on-kamal-nath-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट आलोक शर्मा को शोकॉज नोटिस, कमलनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट आलोक शर्मा को शोकॉज नोटिस, कमलनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
Thu, 18 Jan 2024 03:58 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:58 PM IST
सार
पूर्व सीएम कमलनाथ को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी करने के मामले में कांग्रेस ने राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट को नोटिस जारी किया है। आलोक शर्मा ने कमलनाथ को विधानसभा चुनाव की हार का जिम्मेदार बताते हुए कहा था कि इनके घर ईडी और सीबीआई क्यों नहीं जाती।
विज्ञापन
Kamalnath
विस्तार
कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट आलोक शर्मा को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। गुरुवार को मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेड़ा ने नोटिस जारी किया है। इसमें उनके बयान पर दो दिन में जवाब मांगा है। आलोक शर्मा ने कई मीडिया चैनल पर बयान में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कमलनाथ को हार का जिम्मेदार बताया था। साथ ही सवाल उठाया था कि इनके घर ईडी और सीबीआई क्यों नहीं जाती।
पार्टी ने आलोक शर्मा के बयान को गंभीर अनुशासनहीनता माना और उनसे दो दिन में जवाब देने को कहा है। नोटिस में पार्टी के वरिष्ठ नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए फटकार भी लगाई गई है। नोटिस का जवाब ना देने या संतोषजनक जवाब ना देने पर सख़्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
बता दें पूर्व सीएम कमलनाथ के चेहरे पर पार्टी मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ी थी। इसमें पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी सिर्फ 66 सीट पर सिमट गई थी। इसके बाद पार्टी ने प्रदेश संगठन में बदलाव करते हुए कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया था। उनकी जगह जीतू पटवारी को प्रदेश की कमान सौंपी गई। इस बीच भाजपा के प्रदेश के बड़े नेताओं ने कमलनाथ से मुलाकात की थी। वहीं कमलनाथ ने भी पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी। कांग्रेस राम मंदिर के कार्यक्रम के विरोध में जुटी है और कमलनाथ इसके विपरित राम मंदिर से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेते देखे गए। इस बीच दिल्ली में उनके और प्रधानमंत्री के बीच मुलाकात होने की सूचना भी सामने आई। हालांकि बाद में उनके मीडिया सलाहकार ने इन सूचनाओं को षड्यंत्र बताते हुए झूठी और भ्रामक बताया था।