फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Negligence in wheat procurement will not be tolerated: CM Dr. Yadav said – only collectors who give better res

गेहूं खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सीएम डॉ. यादव बोले- बेहतर परिणाम देने वाले कलेक्टर ही रहेंगे मैदान में

Thu, 05 Mar 2026 09:15 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 05 Mar 2026 09:15 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गेहूं खरीदी को लेकर जिला कलेक्टरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसानों को उपार्जन प्रक्रिया में किसी भी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने खरीदी केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने और किसानों को समय पर भुगतान करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Negligence in wheat procurement will not be tolerated: CM Dr. Yadav said – only collectors who give better res
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को  मंत्रालय में आयोजित अभियान की राज्य स्तरीय बैठक के बाद जिला कलेक्टर्स से वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में होने वाली गेहूं खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि पंजीकृत किसानों का सत्यापन, उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त बारदानों की उपलब्धता और किसानों को समय पर भुगतान की व्यवस्था पूरी तरह सुनिश्चित की जाए। सीएम ने कहा इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 16 मार्च से 5 मई तक गेहूं खरीदी होगी, जबकि जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, शहडोल, चंबल और सागर संभाग में 23 मार्च से 12 मई तक उपार्जन किया जाएगा। किसानों को पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 7 मार्च तय की गई है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सरकारी केंद्रों का समय पर निर्धारण और वहां सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। खरीदी कार्य में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाए और जिला उपार्जन समिति नियमित बैठक कर समस्याओं का त्वरित समाधान करे। किसानों को भी जरूरी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal news: एम्स में महिला डॉक्टर की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सख्त, 15 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन


खाड़ी देशाें में रह रहे लोगों के परिवार से बनाएं संपर्क 
मुख्यमंत्री ने खाड़ी देशों में बने हालात को देखते हुए वहां रह रहे प्रदेश के लोगों और उनके परिवारों से संपर्क बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली और वल्लभ भवन मंत्रालय में सहायता के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में चल रहे 'संकल्प से समाधान' अभियान के तहत अब तक लगभग 40 लाख आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। अब 16 मार्च तक जिला स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे, जिनकी कलेक्टरों को सख्त मॉनिटरिंग करनी होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो कलेक्टर बेहतर प्रदर्शन और परिणाम देंगे, वही मैदान में बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा मध्यप्रदेश, होली पर 37 डिग्री के पार पहुंचा प्रदेश का पारा

छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण करें 
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक जानकारी का जिला स्तर पर तुरंत खंडन करने, परीक्षा के दौरान स्कूल-कॉलेज और छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण करने तथा सरकारी कर्मचारियों से कार्यालयीन समय का सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पालन में सुधार नहीं हुआ तो राज्य में छह दिन का कार्य सप्ताह लागू किया जा सकता है। बैठक में अधिकारियों को वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाने के तहत कृषि और पशुपालन क्षेत्र में नवाचार करने वाले किसानों की प्रदर्शनी लगाने तथा जिलों में होम-स्टे को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed