फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   National Unity Day: National Unity Day oath will be administered across the state, 'Run for Unity' will be org

राष्ट्रीय एकता दिवस: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ली एकता की शपथ, भोपाल में होगा ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

Fri, 31 Oct 2025 07:59 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 31 Oct 2025 07:59 AM IST
सार

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पूरे मध्यप्रदेश में आज राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेशभर में शपथ कार्यक्रमों के साथ भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘रन फॉर यूनिटी’ का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
National Unity Day: National Unity Day oath will be administered across the state, 'Run for Unity' will be org
राष्ट्रीय एकता दिवस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन प्रदेशभर के सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और संस्थानों में एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


भोपाल में होगा ‘रन फॉर यूनिटी’
राजधानी भोपाल में आज सुबह ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन में करीब 2500 धावक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शौर्य स्मारक से इस दौड़ को फ्लैग ऑफ करेंगे। यह मैराथन शौर्य स्मारक से शुरू होकर लाल परेड मैदान पर समाप्त होगी। रास्ते में व्यापमं चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, जेल मुख्यालय तिराहा और होम गार्ड टर्निंग जैसे प्रमुख मार्ग शामिल होंगे।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सांसद खेल महोत्सव-2025 का विदिशा में भव्य शुभारंभ: मांडविया बोले-खेल एक स्पिरिट, अनुशासन और एक जीवनशैली है
विज्ञापन
विज्ञापन


हर जिले में शपथ और एकता दौड़
प्रदेश के सभी जिलों में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होंगे। शपथ के बाद प्रत्येक जिले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही स्कूलों और पुलिस थानों में सरदार पटेल की फोटो प्रदर्शनी, ‘एकता वृक्षारोपण अभियान’, और शुभारंभ समारोह भी होंगे।

ये भी पढ़ें-  भोपाल में गूंजा ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ का स्वर: 70वें स्थापना दिवस के पूर्वरंग में निकलीं भव्य सांस्कृतिक यात्राएं

मंत्रालय में होगा मुख्य कार्यक्रम
राजधानी के मंत्रालय परिसर स्थित वल्लभभाई पटेल पार्क में मुख्य शपथ समारोह होगा। इसमें मंत्रालय, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और विभागाध्यक्षों को शपथ कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें-  स्थापना दिवस पर नई उड़ान: पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ का शुभारंभ, 20 से शुरू होगा नियमित संचालन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed