{"_id":"667280a01f8a421f3d0f2329","slug":"mp-weather-update-gwalior-hottest-imd-rain-alert-in-vidisha-bhopal-news-in-hindi-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Update: प्रदेश में ग्वालियर सबसे गर्म, पचमढ़ी सबसे ठंडा, 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, यह शहर तपेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Update: प्रदेश में ग्वालियर सबसे गर्म, पचमढ़ी सबसे ठंडा, 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, यह शहर तपेंगे
Wed, 19 Jun 2024 12:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 19 Jun 2024 12:24 PM IST
सार
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश या बूंदाबांदी हो रही है। आज भी प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कुछ जिलों में तेज गर्मी का असर भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
MP Weather Update: जानिए, मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की जमकर बारिश हो रही है। प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो रही है तो कुछ जिलों में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के देवास, बड़वानी, छिंदवाड़ा, खरगोन और जबलपुर समेत 22 जिलों में आज भी आंधी और बारिश के आसार है। मौसम विभाग की ओर से यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दतिया और ग्वालियर में गर्मी का देर असर देखने को मिलगा। यहां, लू का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
यहां बारिश से बदला मौसम
इससे पहले मंगलवार को टीकमगढ़, गुना, राजगढ़ और सिवनी में जोरदार बारिश हुई। विदिशा, मंडला, सतना, नरसिंहपुर, सिवनी, भोपाल, छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम में हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में सुबह पांच बजे तक रिमझिम बारिश होती रही।
विज्ञापन
यह जिले रहे सबसे गर्म
मंगलवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला ग्वालियर रहा, यहां दिन का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद पृथ्वीपुर में अधिक गर्मी रही, यहां का तापमान 43.7 डिग्री रहा है। वहीं, शिवपुरी में 42, बिजावर में 41.2, गुना में 41.5, चित्रकूट में 41.7, सीधी में 42.2, खजुराहो में 41, रीवा में 42.4, और जबलपुर में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इन जिलों में सबसे कम रहा तापमान
मंगलवार को प्रदेश के टॉप पांच सबसे ठंडे जिलों की बात करें तो पचमढ़ी में अधिकतम तापमान सबसे कम 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी के लिहाज से पचमढ़ी सबसे ठंडा शहर रहा। इसके अलावा रायसेन में 33, छिंदवाड़ा में 34.4, दमोह में 35.5 और बैतूल में 35.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 22 जिलों में आज आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें बड़वानी, खरगोन, देवास, सीहोर, विदिशा, शिवपुरी, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, पन्ना, कटनी, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, रीवा और मऊगंज शामिल हैं।
