फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: The heat has intensified in the state, the mercury reached 44.6 during the daemperature of t

Mp Weather Today: प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, पारा 44.6 डिग्री पहुंचा,18 जिलों का तापमान 42 डिग्री पार

Fri, 18 Apr 2025 08:11 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 18 Apr 2025 08:11 PM IST
सार

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपना भीषण रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के 18 शहरों का तापमान 42 डिग्री पार पहुंच गया है। 
 

विज्ञापन
MP Weather Today: The heat has intensified in the state, the mercury reached 44.6 during the daemperature of t
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। 18 शहरों में अधिकतम तापमान 42 से अधिक दर्ज किया गया। गुना में भी लू का प्रभाव रहा यहां का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग का कहना है कि गुजरात एवं राजस्थान में तपिश काफी बढ़ गई है। वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में भी गर्मी बढ़ गई है
विज्ञापन


प्रदेश के पांच अधिकतम तापमान वाले शहर 
शहर           अधिकतम तापमान

खजुराहो       44.6 डिग्री
 गुना            44.3 डिग्री 
नौगांव          44.0 डिग्री
सीधी            43.8 डिग्री
दमोह           43.6 डिग्री

यह भी पढ़ें-प्रदेश के सभी संभागों में होंगे किसान मेले, तीन मई को मंदसौर मेले से होगी शुरुआत
विज्ञापन



ऐसा रहेगा अप्रैल माह में मौसम
तीसरे सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 2 से 3 दिन लू चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि चौथा सप्ताह मे उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-वन संरक्षण और जलवायु-समर्थ आजीविका' पर दो दिनी राष्ट्रीय कार्यशाला, CM और केंद्रीय मंत्री करेंगे शुभारंभ

प्रदेश में दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

18 अप्रैल: उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी,अशोकनगर, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर में तेज गर्मी की संभावना है। कहीं-कहीं गर्म हवाएं भी चल सकती है।

19 अप्रैल: दिन-रात के पारे में गिरावट हो सकती है। ऐसा वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी के चलते होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed