{"_id":"678c7322b3bd6c73be01c4ce","slug":"mp-weather-today-severe-cold-in-the-state-cold-day-alert-in-5-districts-today-fog-in-more-than-20-districts-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Weather Today: प्रदेश में सबसे ठंडा रहा शहडोल, दिन का तापमान बढा,20 से ज्यादा जिलों में सुबह छाया रहा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Weather Today: प्रदेश में सबसे ठंडा रहा शहडोल, दिन का तापमान बढा,20 से ज्यादा जिलों में सुबह छाया रहा कोहरा
Sun, 19 Jan 2025 08:58 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 19 Jan 2025 08:58 PM IST
सार
Mp Weather Today:मध्य प्रदेश में ठंड का दौर जारी है। शहडोल सबसे ठंडा रहा यहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गाय। रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। जबकि सुबह 20 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन
प्रदेश का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन आया है।ठंड का एक और दौर शुरू हो गया है। शनिवार-रविवार की रात सबसे ठंडा शहडोल रहा यहां का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार को सुबह 20 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया रहा। प्रदेश का लगभग आधा हिस्सा कोहरे से ढंक रहा है। दिन के तपमान में बढ़ोत्तरी देखी गई है। खरगौन में 30.0 और खंडवा में 30.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल का 26.8 डिग्री रहा।
न्यूनतम तापमान वाले शहर
शहर तापमान
शहडोल 3.4
मंडला 4.3
उमरिया 5.2
छतरपुर 6.4
पचमढ़ी 6.6
30 डिग्री पार पहुंचा दिन का तापमान
प्रदेश के मौसम उतार चढ़ाव जारी है जहां एक दिन पहले बर्फीली हवाओं की वजह से प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट देखी गई थी। वहीं रविवार को तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गई है। दिन में सबसे अधिक तापमान खंडवा में 30.1 डिग्री दर्ज किया गया। खरगौन में 30 डिग्री, मंडला 29.5 डिग्री, गुना 29.4, उज्जैन 29.2 डिग्री, इंदौर 28.8 डिग्री, रतलाम 28.2 डिग्री, नर्मदापुरम 27.7 डिग्री, शिवपुर 27.2 डिग्री, दमोह 27 डिग्री, धार 27 डिग्री, खजुराहो 27.2 भोपाल 26.8 डिग्री, बेतूल 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
20 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कोहरा रहेगा।
21 जनवरी: ग्वालियर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में कोहरे का अलर्ट है।