{"_id":"67df6ea5e5428e00c60c332a","slug":"mp-weather-today-new-system-will-be-active-in-madhya-pradesh-today-temperature-will-rise-heat-wave-likely-a-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले दो दिन बढ़ेगी गर्मी, 27 के बाद लू चलने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले दो दिन बढ़ेगी गर्मी, 27 के बाद लू चलने के आसार
Sun, 23 Mar 2025 09:14 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 23 Mar 2025 09:14 PM IST
सार
Mp Weather Today: रविवार को एमपी का अधितम तापमान 39 डिग्री सेल्सिय पहुंच गया। रतलाम प्रदेश में सबसे गर्म रहा यहां अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिन तक पारे में बढ़ोतरी होगी। पारा 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।
विज्ञापन
तीन दिन तक बढ़ेगा प्रदेश का पारा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में दो तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं। जहां कुछ जगह बारिश और ओले पड़ रहे हैं, तो वहीं कई क्षेत्रों में तेज धूप की वजह से गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। रविवार को एमपी का अधितम तापमान 39 डिग्री सेल्सिय पहुंच गया। रतलाम प्रदेश में सबसे गर्म रहा यहां अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं नर्मदापुरम में 38.8 डिग्री रहा। प्रदेश के ज्यातार जिलों का तापमान 35 डिग्री के आस-पास रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिन तक पारे में बढ़ोतरी होगी। पारा 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25-26 मार्च से प्रदेश में नए सिस्टम का असर देखने को मिलेगा।
अधिकतम तापमान वाले प्रदेश के पांच शरह
शहर अधिकतम तापमान
रतलाम 39.0 डिग्री
नर्मदापुरम 38.8
ग्वालियर 37.7
खरगौन 37.0
बैतूल 36.5
नए सिस्टम का दो दिन बाद दिखेगा असर
रविवार से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है, जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। दो दिन बाद प्रदेश में असर देखने को मिल सकता है। इससे पहले शनिवार को भोपाल, इंदौर-उज्जैन में धूप खिली रही तो शहडोल, रीवा, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर आदि जिलों में ओले, बारिश और आंधी चली। सीधी में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। जिससे चना, मसूर, अरहर और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढ़ें- शहडोल, सतना और मैहर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, नर्मदापुरम ने 37 डिग्री पार पहुंचा दिन का पारा
विज्ञापन
प्रदेश के 15 जिलों में बारिश, ओले भी गिरे
इससे पहले शुक्रवार-शनिवार को प्रदेश में बारिश और आंधी की स्थिति बनी रही। कहीं ओले गिरे तो कहीं बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शहडोल, अनूपपुर, सीधी, सतना, कटनी, सिंगरौली, दमोह, पन्ना, डिंडौरी, उमरिया, सागर, बालाघाट, सिवनी, जबलपुर, रीवा में बारिश और आंधी चली। 55 से अधिक शहर या कस्बों में मौसम का असर देखा गया। सागर, उमरिया समेत कई जिलों में ओले भी गिरे। वहीं, सिंगरौली में 54 किमी, रीवा में 39 किमी, जबलपुर में 34 किमी, मंडला-सागर में 30 किमी और छिंदवाड़ा में 28 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
23 मार्च: इस दिन मौसम साफ रहेगा। कहीं भी बारिश होने का अलर्ट नहीं है।
24 मार्च: इस दिन भी तीखी धूप खिली रहेगी। बारिश का अलर्ट नहीं है।
यह भी पढ़ें- OBC आरक्षण पर कमलनाथ ने सरकार को घेरा, बोले-मेरे कार्यकाल में बना कानून,BJP का विरोधी रवैया सर्वविदित
27 मार्च के बाद चल सकती है लू
मौसम विभाग के अनुसार 27 से 31 मार्च के बीच प्रदेश में फिर से गर्मी का असर देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में लू भी चल सकती है। कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है।