{"_id":"689bf358f83e3e13850a1acd","slug":"mp-weather-today-heavy-rain-alert-in-13-districts-of-madhya-pradesh-today-strong-system-will-be-active-from-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp weather today: मध्य प्रदेश के 17 जिलों में हुई बारिश, 15 अगस्त से एक्टिव होगा स्ट्रॉन्ग सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp weather today: मध्य प्रदेश के 17 जिलों में हुई बारिश, 15 अगस्त से एक्टिव होगा स्ट्रॉन्ग सिस्टम
Wed, 13 Aug 2025 08:17 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 13 Aug 2025 08:17 PM IST
सार
बुधवार को प्रदेश के 17 जिलों में बारिश दर्ज हुई। बैतूल और बालाघाट में पौन इंच पानी गिर गया जबकि पचमढ़ी, छिंदवाड़ा और सागर में आधा इंच पानी गिरा। राजधानी भोपाल में दिन भर बादल छाए रहे शाम को तेज बारिश शुरू हो गई। 15 अगस्त से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है जिससे पूरे प्रदेश में फिर से तेज बारिश शुरू होगी।
विज्ञापन
भोपाल में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का दौर चल रहा है। बुधवार को प्रदेश के 17 जिलों में बारिश दर्ज हुई। बैतूल और बालाघाट के मालाजखंड में पौन इंच पानी गिर गया। जबकि पचमढ़ी, छिंदवाड़ा और सागर में आधा इंच पानी गिरा। राजधानी भोपाल में दिन भर बादल छाए रहे शाम को तेज बारिश शुरू हो गई। इसके अलावा गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, दमोह, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सतना, सिवनी, सीधी, शाजापुर, आगर मालवा, शाजापुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अगस्त से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से पूरे प्रदेश में फिर से तेज बारिश शुरू हो सकती है। ।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अगस्त से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से पूरे प्रदेश में फिर से तेज बारिश शुरू हो सकती है। इससे पहले भी तेज बारिश होने का अलर्ट है।
यह भी पढ़ें-सोशल मीडिया पर अपशब्द कहना भी रैगिंग, बीएमएचआरसी में एंटी रैगिंग वीक की शुरुआत में बोलीं मनोवैज्ञानिक
विज्ञापन
प्रदेश में अब तक 29.7 इंच बारिश हुई
प्रदेश की औसत बारिश 37 इंच है, जबकि 29.7 इंच पानी गिर चुका है। ऐसे में कोटे से सिर्फ 7.3 इंच दूर है। दूसरी ओर, अब तक 6.6 इंच ज्यादा यानी, 23.1 इंच बारिश हो चुकी है। पिछले 12 दिन से भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई जिलों में तेज बारिश का दौर थमा हुआ है। इस वजह से इंदौर-उज्जैन संभाग में सूखे जैसे हाल है।
यह भी पढ़ें-भोपाल में 35 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, एक लाख से अधिक लोग होंगे शामिल

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन