फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather today: Rainfall in more than 10 districts of Madhya Pradesh, maximum 45 inches of rain fell in Khan

Mp weather today: मध्य प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, खंडवा में सबसे ज्यादा पौन इंच गिरा पानी

Sun, 17 Aug 2025 09:27 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 17 Aug 2025 09:27 PM IST
सार

रविवार को 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई खंडवा में करीब पौन इंच बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही दतिया, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, दमोह, सिवनी, जबलपुर, धार, बड़वानी और खरगोन में पानी गिरा। राजधानी भोपाल में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन
MP weather today: Rainfall in more than 10 districts of Madhya Pradesh, maximum 45 inches of rain fell in Khan
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। रविवार को 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। खंडवा में करीब पौन इंच बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही दतिया, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, दमोह, सिवनी, जबलपुर, धार, बड़वानी और खरगोन में पानी गिरा। राजधानी भोपाल में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार 18 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी पर एक नया लो प्रेशर एरिया के सक्रिय होने की संभावना है। जिसके असर से तेज बारिश होगी। 
विज्ञापन



कल से एक्टिव होगा लो प्रेशर एरिया
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एक मानसून टर्फ जैसलमेर, जोधपुर, कोटा से गुना-बैतूल होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ से गुजर रही है। यहीं पर लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) की एक्टिविटी भी है। वहीं, एक अन्य टर्फ दक्षिणी हिस्से में सक्रिय है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन यानी, चक्रवात भी एक्टिव है। इन वजहों से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। 18 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी पर एक नया लो प्रेशर एरिया के सक्रिय होने की संभावना है।
विज्ञापन



.यह भी पढ़ें-एमपी कांग्रेस के 71 जिला अध्यक्षों का एलान, 18 दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को गुना की जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश  में अब तक कोटे की 84 प्रतिशत
प्रदेश की औसत बारिश 37 इंच है, जबकि 31 इंच पानी गिर चुका है, जो कोटे की 84 प्रतिशत है। वहीं, अब आंकड़ा कोटे से सिर्फ 6 इंच दूर है। दूसरी ओर, अब तक 6.2 इंच ज्यादा यानी, 24.8 इंच बारिश हो चुकी है। ऐसे में कई जिलों में बारिश का कोटा अगस्त में ही पूरा हो जाएगा। हालांकि, अब तक ग्वालियर समेत 10 जिलों में कोटा पूरा हो चुका है, लेकिन इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों की तस्वीर बेहतर नहीं है। पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में औसत से 30% और पश्चिमी हिस्से यानी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में 20% बारिश अधिक हुई है। अब तक ओवरऑल 25 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है।

.यह भी पढ़ें-नाबालिग से शादीशुदा युवक ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद खुलासा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed