फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Temperature of Prithvipur reached 48.7 degrees equal to old record

MP Weather: पृथ्वीपुर का पारा 48.7 डिग्री पहुंचा, पुराने रिकॉर्ड की बराबरी, इन पांच शहरों का तापमान 47 पार

Mon, 27 May 2024 09:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 27 May 2024 09:31 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के पृथ्वीपुर का तापमान 48.7 डिग्री तक पहुंच गया। प्रदेश में गर्मी ने पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पांच शहरों का तापमान 47 डिग्री से ज्यादा रहा।

विज्ञापन
MP Weather Temperature of Prithvipur reached 48.7 degrees equal to old record
पारा 48.7 डिग्री पहुंचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में गर्मी लगातार रिकॉर्ड बना रही है। सोमवार को एमपी में गर्मी ने अपने अधिकतम तापमान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में पारा 48.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ड़ॉ. वेदप्रकाश के अनुसार, पिछले 20 वर्ष के रिकॉर्ड को देखें तो यह दूसरा मौका है, जब तापमान इस लेवल पर पहुंचा है।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भिंड में 13-14 मई 2022 में लगातार दो दिन तक अधिकतम तापमान 48.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दूसरा अधिकतम तापमान भिंड के ही नाम है। 15 मई 2022 को 48.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, सोमवार को प्रदेश के पांच शहरों का तापमान 47 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। जबकि 16 शहरों का तापमान 45 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


राजधानी भोपाल में सोमवार को नौतपा के तीसरे दिन तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। तेज गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा दिखा। इसी तापमान में पूराने शहर क्षेत्र में रोड़ का डमर पिघल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के चार शहरों का तापमान 47 से ज्यादा
इस गर्मी में पहली बार मध्यप्रदेश के चार शहर ऐसे रहे, जहां दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार रहा। दतिया में तापमान 47.4 डिग्री, खजुराहो में 47.2 डिग्री, गुना में 47.2 डिग्री, अशोकनगर 47.1 डिग्री और दमोह में 47 डिग्री दर्ज किया गया। जबिक राजगढ़ में पारा 46.8 डिग्री, सागर, सीहोर और ग्वालियर में पारा 46.7 डिग्री, शिवपुरी में पारा 46 डिग्री रहा।

प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान

  • ग्वालियर- 46.7 डिग्री

  • भोपाल- 44.8 डिग्री, 

  • जबलपुर- 44.5 डिग्री,

  •  उज्जैन- 43.8 डिग्री

  • इंदौर- 41.9 डिग्री 

टूट सकता है पूराना रिकॉर्ड
मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश ने बताया कि प्रदेश में गर्मी ने अपने पूराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दो साल पहले भी इतना ही तापमान दर्ज किया गया था। आगे आने वाले समय में यह रिकॉर्ड टूट सकता है।



प्रदेश के 16 जिले में चली तेज लू
वेदप्रकाश ने बताया कि प्रदेश भर में लू का असर देखा जा रहा है। सोमवार को 16 जिलों में लू चली। इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया था। इनमें निवाड़ी, दतिया, गुना, खजुराहो, अशोकनगर, दमोह, राजगढ़, सागर, सीहोर, ग्वालियर, शिवपुरी, शाजापुर, नौगांव, टीकमगढ़, कटनी और खंडवा शामिल हैं। देवास, भोपाल, खरगोन, शहडोल, सतना, रायसेन, जबलपुर, मंडला, उमरिया और रीवा में भी गर्मी का असर तेज रहा।

मध्यप्रदेश के सबसे गर्म 10 शहर

  • पृथ्वीपुर- 48.7

  • दतिया- 47.4

  • गुना- 47.2

  • खजुराहो- 47.2

  • अशोकनगर- 47.1

  • दमोह- 47.0

  • राजगढ़- 46.8

  • सागर- 46.7

  • सीहोर- 46.7

  • ग्वालियर- 46.7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed