फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Temperature has started rising again in Madhya Pradesh, it will increase for two-three days, cold

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर बढ़ने लगा तापमान, दो-तीन दिन तक होगी बढ़ोतरी, 18 से फिर ठंड का दौर

Sat, 15 Feb 2025 11:15 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 15 Feb 2025 11:15 AM IST
सार

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश के मौसम में में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। एक बार फिर तापमान में गिरावट होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि दो-तीन दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा, इसके बाद एक बार फिर ठंड का दौर शुरू होगा।

विज्ञापन
MP Weather: Temperature has started rising again in Madhya Pradesh, it will increase for two-three days, cold
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां लगातार तापमान में गिरावट आ रही थी वहीं शुक्रवार से एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। यानी, पारे में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सर्दी का असर सुबह और रात में ही देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


वर्तमान में कोई मौसम प्रणाली एक्टिव नहीं 
वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है।मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव था। इस वजह से प्रदेश में ठंड का असर देखने को मिला, लेकिन यह सिस्टम अब लौट गया है। इसलिए शुक्रवार से तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस वजह से धार, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, दमोह, खजुराहो, मंडला में पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया। रतलाम में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद तापमान 32.2 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 28.4 डिग्री, इंदौर में 29.1 डिग्री, ग्वालियर में 29.5 डिग्री, उज्जैन में 30.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 29.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जाने कब बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार 17 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय की तरफ एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से 18 फरवरी से प्रदेश में दिन-रात के तापमान में फिर से गिरावट होने का अनुमान है, जो अगले तीन से चार दिन तक रह सकता है। फरवरी में कई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होते हैं। अबकी बार भी ऐसा ही है। इस वजह से पारे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • 15 फरवरी: दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। रात और सुबह के समय ठंडक बनी रहेगी।
  • 16 फरवरी: दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। रात और सुबह के समय ठंडक बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed