{"_id":"67c90d7863e2afe0f90fe34e","slug":"mp-weather-temperature-below-10-degrees-for-the-first-time-in-march-cold-increased-in-mp-effect-will-remain-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather: एमपी में फिर लौटी ठंड, 6 डिग्री पहुंचा पारा, दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, 9 से नया सिस्टम होगा एक्टिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather: एमपी में फिर लौटी ठंड, 6 डिग्री पहुंचा पारा, दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, 9 से नया सिस्टम होगा एक्टिव
Thu, 06 Mar 2025 08:33 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 06 Mar 2025 08:33 PM IST
सार
Mp weather: प्रदेश में एक बार फिर से ठंड की वापसी हो गई है। मार्च माह में पहली बार 6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। तेज हवाओं की वजह से दिन में भी ठंड पड़ रही है। 9 मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा जिसका प्रदेश में भी असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में एक बार फिर से ठंड की वापसी हो गई है। जहां पारा 35 डिग्री पर पहुंच गया था, वहीं अचानक से तापमान में काफी गिरावट देखी जा रही है। मार्च में पहली बार ठंड ने दस्तक दी है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत एमपी के सभी शहरों में दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल में एक ही रात में पारा 7.8 डिग्री तक लुढ़क गया। गुरुवार को दिन में 20 से 25 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली जिससे मौसम ठंडा रहा। प्रदेश के 6 जिलों का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ठंडा शहडोल और शाजापुर रहे यहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान वाले शहर
शहर न्यूनतम तापमान
शहडोल 6.0 डिग्री
शाजापुर 6.0 डिग्री
बड़वानी 7,5 डिग्री
सिहोर 7.8 डिग्री
छतरपुर 8.0 डिग्री
मंडला 8.0 डिग्री
इसलिए बढ़ी प्रदेश में ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम बदला है। पहाड़ों में बर्फबारी हुई है और सर्द हवा चल रही है। इस वजह से रात के तापमान में खासी गिरावट हुई है। अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 2 से 3 डिग्री की गिरावट और हो सकती है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 9 मार्च से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। ऐसा होने पर दो दिन बाद प्रदेश में भी असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, बारिश होने के अभी आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
तेज हवाओं से दिन में भी लग रही ठंड
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से आ रही हवाओं की वजह से प्रदेश में रात के साथ दिन में भी ठंडक घुल गई है। इससे कई शहरों में पारा लुढ़क गया है। भोपाल में 4.7 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 26.9 डिग्री पर आ गया। इंदौर में 28.4 डिग्री, ग्वालियर में 27.9 डिग्री, उज्जैन में 28.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 23 डिग्री पर आ गया। एक ही दिन में तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। बैतूल में 28.2 डिग्री, धार में 29.3 डिग्री, गुना में 27.6 डिग्री, रायसेन में 27 डिग्री, रतलाम में 29.4 डिग्री, शिवपुरी में 27.2 डिग्री, दमोह में 29 डिग्री, खजुराहो में 28.8 डिग्री, मंडला में 29 डिग्री, नौगांव में 28 डिग्री, रीवा में 26.5 डिग्री, सागर में 29.3 डिग्री, सतना में 27.4 डिग्री, सीधी में 26.4 डिग्री, मलाजखंड में 28 डिग्री और उमरिया में पारा 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, नर्मदापुरम में 33 डिग्री, खंडवा में 34.1 डिग्री, खरगोन में 34.6 डिग्री, नरसिंहपुर में 32 डिग्री, सिवनी में 32.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 33.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन
दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
6 मार्च: भोपाल में आसमान साफ रहेगा, लेकिन हवा की वजह से दिन का पारा 28-29 डिग्री के आसपास ही रहेगा। ऐसा ही मौसम इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भी देखने को मिलेगा।
7 मार्च: दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
