फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Strong rain system active in Madhya Pradesh temperature in Prithvipur was 43.5 degrees

MP Weather: मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, पृथ्वीपुर में 43.5 डिग्री रहा तापमान

Wed, 26 Jun 2024 09:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Jun 2024 09:49 PM IST
सार

MP Weather: मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है। कई जिलों मे बारिश भी हो रही है। पृथ्वीपुर, छतरपुर और ग्वालियर में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
MP Weather Strong rain system active in Madhya Pradesh temperature in Prithvipur was 43.5 degrees
मध्यप्रदेश में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में मानसून ने लगभग सभी जिलों में दस्तक दे दी है। वहीं, ग्वालियर क्षेत्र में अभी भी मानसून का इंतजार है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। वहीं, पृथ्वीपुर का तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही छतरपुर और ग्वालियर का भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

विज्ञापन


बता दें कि इंदौर में शाम करीब छह बजे तेज हवा के साथ 20 मिनट तक बारिश हुई। ग्वालियर, रतलाम, शाजापुर, धार, भिंड, अशोकनगर और पाढूर्णा समेत कई जिलों में भी पानी गिरा। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश में आंधी, बारिश और गरज-चमक का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। अगले तीन दिन कहीं तेज आंधी तो कहीं बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश में अगले तीन दिन तक पूरे प्रदेश में मौसम बदला रहेगा।
विज्ञापन


प्रदेश के इन जिलों में पहुंच चुका है मानसून

  • 21 जून को छह जिलों: पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर में सबसे पहले मानसून पहुंचा।

  • 23 जून को 26 जिलों: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली में मानसून आ गया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 25 जून को 17 जिलों: झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगर, शाजापुर, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा और मऊगंज में मानसून एंटर हुआ।


मध्यप्रदेश के 10 सबसे गर्म शहर

  • पृथ्वीपुर में 43.5

  • छतरपुर में 41.3

  • ग्वालियर में 40.1

  • दमोह में 40.0

  • आगर मालवा में 39.7

  • मंडला में 39.6

  • राजगढ़ में 39.6

  • टीकमगढ़ में 39.0

  • खजुराहो में 39.0

  • शिवपुरी में 39.0


मध्यप्रदेश में मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट
शिवपुरी, कुनो एनपी, ग्वालियर, मुरैना, दतिया, गुना, नीमच, निवाड़ी, ओरछा, टीकमगढ़ में बिजली के साथ तीव्र वर्षा होने की संभावना है। साथ ही अशोकनगर, झाबुआ, इंदौर, एपी, मंदसौर, श्योपुर कलां, भिंड, रतनगढ़, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, नरसिंहपुर, मैहर, पूर्वी बालाघाट, दक्षिण विदिशा, पूर्वी रायसेन, सागर, सिंगरौली, सीधी, संजय दुबरी एमपी, दमोह और छतरपुर, खजुराहो में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही सीहोर, उज्जैन, महाकालेश्वर, अलीराजपुर, पन्ना, टीआर, कटनी, उमरिया, बांधवगढ़, रतलाम, धार, मांडू, मंडला, उत्तर छिंदवाड़ा, जबलपुर, भेड़ाघाट, एपी, डिंडोरी, सतना, चित्रकूट, रीवा, मऊगंज और देवास में रात के समय बिजली के साथ हल्की गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed