फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Severe heat wave begins in Madhya Pradesh, mercury crosses 46 degrees for the first time in June i

Mp Weather: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू, एमपी में जून माह में पहली बार 46 डिग्री पार पहुंचा पारा

Tue, 10 Jun 2025 08:50 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 10 Jun 2025 08:50 PM IST
सार

मंगलवार को छतरपुर में पारा सबसे ज्यादा 46.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। वहीं, नर्मदापुरम, गुना, खजुराहो, टीकमगढ़ और सागर में तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक रहा। मंगलवार को प्रदेश के 28 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे ज्यादा रहा।

विज्ञापन
MP Weather: Severe heat wave begins in Madhya Pradesh, mercury crosses 46 degrees for the first time in June i
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के वातावरण से नमी कम होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। भोपाल, ग्वालियर समेत कई शहरों में सूरज के तेवर तीखे हैं। मंगलवार को छतरपुर में पारा सबसे ज्यादा 46.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। वहीं, नर्मदापुरम, गुना, खजुराहो, टीकमगढ़ और सागर में तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक रहा। मंगलवार को प्रदेश के 28 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे ज्यादा रहा।
विज्ञापन



प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर            अधिकतम तापमान

छतरपुर         46.1 डिग्री
नर्मदापुरम      45.9 डिग्री
गुना              45.4 डिग्री
खजुराहो        45.4 डिग्री
टीकमगढ़      45.2 डिग्री




बड़े शहरों में सबसे गर्म ग्वालियर रहा
एमपी के 5 बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 43.4 डिग्री, उज्जैन में 43 डिग्री, जबलपुर में 42.5 डिग्री और इंदौर में 40.4 डिग्री रहा।
विज्ञापन

नौगांव के बाद नर्मदापुरम में पारा सबसे ज्यादा 45.9 डिग्री रहा। गुना-खजुराहो में 45.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 45.2 डिग्री, सागर में 45 डिग्री दर्ज किया गया। शिवपुरी में 44 डिग्री रहा। दमोह, शाजापुर, सतना और रतलाम में 43 डिग्री के पार तापमान पहुंच गया। बाकी शहरों में पारा 40 डिग्री से ज्यादा ही रहा। सिर्फ पचमढ़ी में सबसे कम 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेे-मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी शुरू करेगी संवाद यात्रा, दिल्ली के पूर्व मंत्री को सौंपी एमपी की कमान


12 जून से फिर शुरू होगा बारिश का दौर
मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। 12 जून से फिर से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि, जिन जिलों में बारिश नहीं होगी, वहां गर्मी का असर बना रहेगा। इधर पिछले 12 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री लेट हो रही है। अगले 2 से 3 दिन तक मानसून के आगे बढ़ने की संभावना कम ही है। मानसून 15 जून तक प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

यह भी पढ़ेे-वित्त मंत्री देवड़ा बोले- कोई फर्जी कर्मचारी नहीं, डाटा अपडेट में देरी से सिस्टम ने बताया अटका वेतन



प्रदेश में अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

11 जून: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना,अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में लू चल सकती है। वहीं, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, जबलपुर, दमोह, सागर, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट है।

12 जून: जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, रायसेन, पन्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है।

13 जून: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed