{"_id":"687a70b3c3a9b329ab0565e1","slug":"mp-weather-rain-continues-in-mp-shivpuri-receives-1-5-inches-of-rain-in-9-hours-dam-gates-opened-in-4-distr-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp weather: एमपी में बारिश का दौर जारी, शिवपुरी में 9 घंटे में डेढ़ इंच बारिश, 4 जिलों में डैम के गेट खोले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp weather: एमपी में बारिश का दौर जारी, शिवपुरी में 9 घंटे में डेढ़ इंच बारिश, 4 जिलों में डैम के गेट खोले गए
Fri, 18 Jul 2025 09:35 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 18 Jul 2025 09:35 PM IST
सार
शुक्रवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। शिवपुरी में 9 घंटे में डेढ़ इंच बारिश हो गई। वहीं, गुना-ग्वालियर में सवा इंच पानी गिरा। रतलाम में 1.2 इंच, छतरपुर के नौगांव में 1 इंच और दतिया में आधा इंच बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
भोपाल में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। शिवपुरी में 9 घंटे में डेढ़ इंच बारिश हो गई। वहीं, गुना-ग्वालियर में सवा इंच पानी गिरा। रतलाम में 1.2 इंच, छतरपुर के नौगांव में 1 इंच और दतिया में आधा इंच बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। छतरपुर-टीकमगढ़ में कई गांव पानी में डूबे हैं। ग्वालियर समेत चार जिलों में डैम के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। शिवपुरी में कल नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
इन जिलों हुई बारिश
शुक्रवार को भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, जबलपुर, छतरपुर के खजुराहो, मंडला, सागर, सिवनी, टीकमगढ़, बालाघाट, मऊगंज, रीवा, सतना, डिंडौरी, मंदसौर, श्योपुर समेत कई जिलों में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहा।
यह भी पढ़ें-अवैध खनन का मुद्दा उठाया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष को मिल रही जान से मारने की धमकी, कलेक्टर से की शिकायत
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश का आकड़ा
शहर बारिश
खजुराहो 6 इंच,
नौगांव 5.2 इंच
सतना 5.7 इंच,
दतिया 5.1 इंच,
टीकमगढ़ 3.6 इंच
गुना 3 इंच,
रीवा 2.3 इंच
ग्वालियर 1.8 इंच
पचमढ़ी 1 इंच
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में आज अति भारी बारिश का अलर्ट, नदी-नाले उफान पर, कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित
अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश से एक मानसून ट्रफ गुजर रही है। इस वजह से उत्तरी हिस्से में अगले 2 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट है। बता दें कि इस मानसूनी सीजन में प्रदेश में औसत 18.5 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि अब तक 11 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से साढ़े 7 इंच बारिश ज्यादा हो चुकी है। इस बार पूर्वी हिस्से में मानसून मेहरबान रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन