फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Pre-monsoon continues in Madhya Pradesh alert of hailstorm along with rain and thunderstorm

MP Weather: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून का दौर जारी, कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट

Tue, 11 Jun 2024 09:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Jun 2024 09:48 PM IST
सार

MP Weather: मध्यप्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां कुछ क्षेत्रों में प्री-मानसून की बारिश हो रही है। तो वहीं विंध्य क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है।

विज्ञापन
MP Weather Pre-monsoon continues in Madhya Pradesh alert of hailstorm along with rain and thunderstorm
मध्यप्रदेश में प्री-मानसून का दौर शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में प्री-मानसून की बारिश हो रही है, तो वहीं एमपी के विंध्य क्षेत्र में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। मध्यप्रदेश में मानसून 17-18 जून तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। धार में मंगलवार शाम को गरज-चमक के साथ बारिश हुई। वहीं, प्रदेश में रीवा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, मौसम विभाग ने मंगलवार शाम को अगले कुछ घंटों में मध्यप्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, एमपी के रतलाम के धोलावाड़, झाबुआ, आगर, दक्षिण-पूर्व बैतूल, धार के मांडू, अलीराजपुर, बड़वानी के बावनगजा, बुरहानपुर, दक्षिण छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्ना में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। यहां बारिश भी हो सकती है। पेंच, बालाघाट में रात के समय पश्चिम उज्जैन, उत्तर-पश्चिम राजगढ़, मंदसौर, दक्षिण नीमच, खरगोन के महेश्वर, दक्षिण खंडवा, इंदौर, दक्षिण मंडला, कान्हा और दक्षिण डिंडोरी में हल्की गरज के साथ बिजली चमकने का अनुमान है।
विज्ञापन


वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर
मौसम विभाग भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्री-मानसून एक्टिविटी है। सोमवार को मानसून महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पहुंचा है। हालांकि, अगले दो-तीन दिन तक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ब्रांच थोड़ी कमजोर होगी। ऐसे में मानसून 16-17 जून तक ही प्रदेश में एंटर हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के सबसे गर्म 10 शहर

  • रीवा- 44.6

  • सिंगरौली- 44.3

  • सीधी- 44.0

  • सतना- 43.3

  • ग्वालियर- 42.8

  • शहडोल- 42.4

  • खजुराहो- 41.4

  • शिवपुरी- 41.0

  • जबलपुर- 40.7

  • उमारिया- 40.6


प्रदेश के बड़े शहरों का अधिकतम तापमान

  • ग्वालियर- 42.8

  • खजुराहो- 43.6

  • जबलपुर- 40.7 

  • भोपाल- 39.3


12 जून को ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग में अलर्ट जारी किया है कि 12 जून को ग्वालियर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली में गर्मी का असर रहेगा। जबकि भोपाल, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, हरदा, देवास, रायसेन, विदिशा, सागर, दमोह, पन्ना, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में आंधी, गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed